Asaduddin Owaisi: ओवैसी की डीपफेक वीडियो बनाकर की जा रही थी ठगी, रोजाना ₹53 हजार रिटर्न का वादा; शिकायत दर्ज
एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के माध्यम से लोगों से ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। वीडियो सामने आने पर ओवैसी ने पुलिस में शिकायद दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का डीपफेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया है। इस वीडियो के माध्यम से लोगों से ऑनलाइन निवेश योजना में निवेश कराने के नाम पर ठगी की जा रही थी। वीडियो सामने आने के बाद एआईएमआईएम प्रमुख औवैसी ने हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
हैदराबाद पुलिस ने शनिवार को बताया कि ओवैसी का डीपफेक वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा तैयार किया गया है। वीडियो में ओवैसी की छवि और नाम के साथ-साथ अन्य प्रसिद्ध हस्तियों का भी इस्तेमाल किया गया है, ताकि लोगों को विश्वास दिलाया जा सके कि वह एक निवेश घोटाले को बढ़ावा दे रहे हैं। फर्जी वीडियो में प्रतिदिन 53,000 रुपये का रिटर्न देने का वादा किया गया है।
ये भी पढ़ें: PM Modi: 'प्राकृतिक आपदाएं जीवन और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा रहीं', वैश्विक सम्मेलन में बोले पीएम मोदी
निर्दोष लोगों को लुभाने के लिए अपलोड किया फर्जी वीडियो: ओवैसी
हैदराबाद सांसद ओवैसी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि वीडियो लोगों को एक फर्जी वेबसाइट में पैसा लगाने के लिए निर्देशित करता है, जिससे निर्दोष लोगों को नुकसान हो सकता है। ओवैसी ने कहा, 'यह वीडियो निर्दोष लोगों को लुभाने और मेरे नाम पर झूठा प्रचार करने के लिए दुर्भावनापूर्ण सामग्री के साथ बनाया और अपलोड किया गया है।'
वीडियों में प्रसिद्ध हस्तियों की क्लिप भी शामिल
पुलिस के अनुसार, डीपफेक वीडियो में प्रसिद्ध हस्तियों की एआई-जनरेटेड क्लिप भी शामिल की गई हैं। इनमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की क्लिप शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Politics: 'जनता का समर्थन नहीं मिलता इसलिए लोकतंत्र पर कर रहे हमला', राहुल के मैच फिक्सिंग आरोप पर BJP का हमला
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
हैदराबाद सांसद ओवैसी ने पुलिस से अपील की है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस फर्जी वीडियो को हटवाए और यह पता लगाया जाए कि इस वीडियो को किसने अपलोड किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओवैसी की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने 5 जून को आईटी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से वीडियो हटाने सहित अन्य जांच की जा रही है।
संंबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.