फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Sawant got the status of Cabinet Minister in Maharashtra

अरविंद सावंत को मिला केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने का तोहफा, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Fri, 14 Feb 2020 10:58 PM IST
अमित कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Fri, 14 Feb 2020 10:58 PM IST
सार

महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के साथ गलबहियां करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले अरविंद सावंत को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रिपद का तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने सावंत को महाराष्ट्र राज्य संसदीय समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। शुक्रवार को इस संबंध में शासनादेश जारी हुआ।

विज्ञापन
Arvind Sawant got the status of Cabinet Minister in Maharashtra
अरविंद सावंत - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी शासनादेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के संबंधित मामलों की पैरवी करने के लिए अरविंद सावंत की अध्यक्षता में सांसदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। बीते 27 जनवरी को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई सांसदों की बैठक में इस संदर्भ में यह निर्णय लिया गया था, जिसके तहत अरविंद सावंत को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। 

विज्ञापन


शासनादेश में लिखा गया है कि सावंत को कामकाज के लिए नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में कार्यालय एवं वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार की तरफ से मंत्री को मिलने वाला बेतन भत्ता आदि भी देय होगा। गौरतलब है कि बीते नवंबर महीने में भाजपा-शिवसेना युति (गठबंधन) टूटने पर अरविंद सावंत ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में तीन दलों की सरकार होने के कारण मंत्री पद से वंचित रह गए लोगों को शिवसेना पिछले दरवाजे से मंत्री की सुविधाएं उपलब्ध कराने का सिलसिला शुरू किया है। फडणवीस सरकार में राज्यमंत्री रहे रविन्द्र वायकर को इसी तरह से सेट किया गया। वायकर को मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्य समन्वयक बनाकर मंत्री का दर्जा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed