फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh: Two men missing from indo-china border yet to be found

Arunachal Pradesh: चीन सीमा पर ढाई महीने पहले लापता युवकों का सुराग नहीं, रक्षामंत्री तक पहुंचा मामला

Mon, 07 Nov 2022 10:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Nov 2022 10:11 AM IST
सार

दोनों युवकों को 24 अगस्त को आखिरी बार देखा गया था, उसके बाद नौ अक्तूबर को इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
Arunachal Pradesh: Two men missing from indo-china border yet to be found
अरुणाचल से लापता युवक - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश अंजाव से करीब ढाई महीने पहले लापता हुए युवकों का अब तक पता नहीं चल पाया है। ऐसे में युवक के परिवारीजनों ने अब केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। लापता युवकों में से एक के भाई का कहना है कि हमें शक है कि दोनों भारत की सीमा पार कर गए होंगे और चीन ने उनका अपहरण कर लिया होगा, ऐसे में हम केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाते हैं। 

विज्ञापन


बता दें, औषधीय पौधे की तलाश में गए दोनों युवकों को 24 अगस्त को आखिरी बार देखा गया था, उसके बाद नौ अक्तूबर को इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों युवकों की पहचान बेटिलम टिकरो और बेइंग्सो मन्यु के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


रक्षामंत्री से मदद की अपील 
वहीं इस मामले में भाजपा विधायक दासंगलू पुल का कहना है कि हमने इस मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री और अरुणाचल प्रदेश पूर्वी के सांसद तपीर गाओ से बात की है। उन्होंने बताया है कि पूरे मामले पर उनकी गहनता से नजर है। सेना की ओर से दोनों को ढूंढने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी जा चुके हैं पौधे की तलाश में 
परिवारीजनों का कहना है कि औषधीय पौधे की तलाश में दोनों पहले भी जंगल जा चुके हैं। इस बार वे 19 अगस्त को घर से निकले थे, दोनों 15 से 20 दिन का खाने का सामान साथ ले गए थे। उन्हें 24 अगस्त को आखिरी बार छगलागाम क्षेत्र में देखा गया था। हालांकि, एक महीने से ज्यादा समय बाद भी दोनों के न लौटने पर उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed