फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   arun jaitly says, we will support interests of victims

इटली नौसैनिक मामलाः जेटली बोले, 'पीड़ितों को दिलाएंगे इंसाफ'

Tue, 03 May 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
arun jaitly says, we will support interests of victims
अरुण जेटली - फोटो : amar ujala

इटली के नौसैनिकों को मानवीय आधार पर रिहाई देने के यूएन कोर्ट के आदेश पर केंद्र की मोदी सरकार घिरती जा रही है। कांग्रेस ने जहां केंद्र सरकार पर इटली से डील करने के आरोप लगा दिए हैं वहीं सरकार दलील दे रही है कि पीड़ित परिवारों के हक में लड़ाई लड़ी जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि केरल के मछुआरों की हत्या करने के आरोप में भारत की जेल में बंद इटली के दो नौसैनिकों की रिहाई के लिए यूएन कोर्ट आगे आया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि भारतीय सुप्रीम कोर्ट मानवीय आधार पर दोनों नौसैनिकों को छोड़ने का फैसला करे। यूएन कोर्ट का तर्क है कि सुप्रीम कोर्ट दोनों नौ सैनिकों की जमानत की शर्तें तय करे। 
विज्ञापन


वहीं मामले में कांग्रेस की ओर से भाजपा पर निशाना लगाना शुरू कर दिया गया है, कांग्रेस का आरोप है कि अगस्ता घोटाले में सोनिया गांधी का नाम लाने के बदले में भारतीय पीएम ने इटली के प्रधानमंत्री से उनके नौसैनिकों को छोड़ने का सौदा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस की ओर से लगातार लगते आरोपों के बीच केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में सरकार का पक्ष रखा। जेटली ने कहा सरकार पीड़ित परिवारों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनके हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। उनके साथ किसी तरह अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed