{"_id":"63a33b0eecd6cc74992c4982","slug":"army-commanders-polo-cup-2022-asc-team-and-armored-corps-artillery-became-joint-winners-final-match-drawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी कमांडर्स पोलो कप- 2022: एएससी टीम और आर्मर्ड कॉर्प्स-आर्टिलरी बने संयुक्त विजेता, ड्रॉ रहा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आर्मी कमांडर्स पोलो कप- 2022: एएससी टीम और आर्मर्ड कॉर्प्स-आर्टिलरी बने संयुक्त विजेता, ड्रॉ रहा फाइनल मुकाबला
Thu, 22 Dec 2022 11:09 AM IST
निर्मल कांत
एन.अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन.अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:09 AM IST
सार
फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक रहा। दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी रहीं। चार चक्रों के इस रोमांचक मुकाबला दो-दो गोल के साथ ड्रॉ में समाप्त हुआ। इसके बाद एएससी और आर्म्ड कॉर्प्स - आर्टिलरी टीम को आर्मी कमांडर पोलो कप 2022 का संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
कोलकाता में खेला गया पोलो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिष्ठित आर्मी कमांडर पोलो कप-2022 का फाइनल मुकाबला बुधवार को दर्शकों से खचाखच भरे पैट विलियमसन पोलो ग्राउंड में खेला गया। एएससी टीम और आर्म्ड कॉर्प्स-आर्टिलरी के बीच खेला गया। फाइनल मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ, जिसके बाद दोनों टीमों को प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता घोषित किया गया। सेना के पूर्वी कमान प्रमुख आरपी कलिता ने विजेताओं को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
विज्ञापन
यहां आयोजित फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक रहा। दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी रहीं। चार चक्रों के इस रोमांचक मुकाबला दो-दो गोल के साथ ड्रॉ में समाप्त हुआ। इसके बाद एएससी और आर्म्ड कॉर्प्स - आर्टिलरी टीम को आर्मी कमांडर पोलो कप 2022 का संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता ने सभी खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को पुरस्कार और विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान किए। पैट विलियमसन पोलो ग्राउंड सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, बच्चों और दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।
विज्ञापन