फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief General MM Naravane to visit nepal this week says this visit will go a long way in strengthening bonds

इस हफ्ते नेपाल के दौरे पर जाएंगे सेनाप्रमुख नरवणे, कहा- इससे दोनों सेनाओं के संबंध होंगे मजबूत

Tue, 03 Nov 2020 02:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 03 Nov 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Army Chief General MM Naravane to visit nepal this week says this visit will go a long way in strengthening bonds
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे इस हफ्ते नेपाल के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान उच्च स्तरीय बैठक होगी। इसके जरिए दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने पर बल दिया जाएगा। वहीं अपने दौरे से पहले सेनाध्यक्ष का कहना है कि इससे दोनों देशों की सेनाएं मित्रता के मजबूत बंधन में बंधेगी। इस दौरान उन्हें ‘द जनरल ऑफ द नेपाल आर्मी’ की मानद रैंक देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


जनरल नरवणे ने मंगलवार को कहा, 'मुझे इस तरह के निमंत्रण पर नेपाल जाने और अपने समकक्ष जनरल पूर्ण चंद्र थापा से मिलने की खुशी है। मुझे यकीन है कि यह यात्रा दोनों सेनाओं को आपस में संजोने वाले बंधन और मित्रता को मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मैं नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा बुलाए जाने के लिए भी आभारी हूं। नेपाल के राष्ट्रपति द्वारा 'द जनरल ऑफ द नेपाल आर्मी' के सम्मान से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है।'


बता दें कि इस उच्चस्तरीय दौरे के दौरान नेपाल सरकार जनरल नरवणे को ‘जनरल ऑफ द नेपाल आर्मी’ की मानद रैंक देकर सम्मानित करेगी। दोनों देशों की सेनाओं के बीच मजबूत रिश्तों की पहचान के तौर पर दिया जाने वाला यह परंपरागत सम्मान एक समारोह में नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी जनरल नरवणे को देंगी। इस सम्मान की शुरुआत 1950 में की गई थी। भारत भी नेपाल के सेना प्रमुख को ‘जनरल ऑफ इंडियन आर्मी’ की मानद रैंक देकर सम्मानित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed