फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief General MM Naravane says Chinese troops withdrawing from Pangong Tso is win situation for both countries

चीनी सैनिकों के पीछे हटने पर सेना प्रमुख ने जताई खुशी, कहा- 10वीं वार्ता से आया बेहतर परिणाम

Wed, 24 Feb 2021 08:02 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 24 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Army Chief General MM Naravane says Chinese troops withdrawing from Pangong Tso is win situation for both countries
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे - फोटो : ANI

चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव कम होने और पैंगोग त्सो के उत्तर और दक्षिण के किनारों से भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने के बाद सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने बुधवार को खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि 10वें दौर की वार्ता से दोनों देशों के लिए बेहतर परिणाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला दोनों देशों के लिए जीत की स्थिति है। 

विज्ञापन


कोई भी देश नहीं चाहेगा कि सीमा पर अस्थिरता भविष्य में भी बना रहे
सेना प्रमुख ने कहा कि एक पड़ोसी के तौर पर हम चाहेंगे कि सीमा पर शांति और स्थिरता रहे और कोई नहीं चाहता कि भविष्य में भी सीमा पर किसी तरह की अस्थिरता बने रहे। उन्होंने आगे कहा कि भारत का रिश्ता वैसा ही होगा, जिस तरह से हम इसे बनाना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सरकार की सोच है कि चीन के साथ हमारा रिश्ता उसी तरीके से विकसित होगा, जैसे हमारी इच्छा उसे विकसित करने की होगी।
विज्ञापन


चीन और पाक के बीच किसी भी तरह के सांठ-गांठ से सेना प्रमुख ने किया इनकार
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि लद्दाख गतिरोध के दौरान चीन और पाकिस्तान के बीच कोई सांठ-गांठ नहीं था। उन्होंने कहा कि भारत हर तरह की परिस्थिति के लिए रणनीति बनाता है और इसमें सफल भी होता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजनाथ सिंह ने चीनी सेना के पीछे हटने के बारे में संसद को दी थी जानकारी
बता दें कि भारत और चीन के बीच सीमा पर लगातार तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में यह बड़ी जानकारी देते हुए बताया था कि लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील इलाके से सेना की वापसी शुरू हो गई है। अब इस जानकारी की पुष्टि सेना ने तस्वीरों के जरिए भी कर दी है। तस्वीर में दोनों देश की सेना आपस में बात करते नजर आ रहे थे। 


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि पूर्वी लद्दाख के विवादास्पद पेंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी इलाके में अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति बहाल करने  को लेकर चीन के साथ समझौता पक्का हो गया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह पिछले साथ अप्रैल मई में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बिगड़ी स्थिति के बाद भारत और चीन के बीच लगातार चल रही बातचीत का नतीजा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed