फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   arendra Modi has approved the setting up of a committee headed by E Sreedharan

मेट्रो की तकनीकी खामियों से निपटेंगे ई श्रीधरन, प्रधानमंत्री ने बनाई मेट्रो सिस्टम पर समिति

Sun, 24 Jun 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jun 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
arendra Modi has approved the setting up of a committee headed by E Sreedharan
नरेंद्र मोदी- ई श्रीधरन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में मेट्रो रेल तंत्र के लिये मानदंड निर्धारित करने की खातिर एक समिति गठित करने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि समिति के अध्यक्ष ई श्रीधरन होंगे। उन्हें मेट्रो मैन के नाम से जाना जाता है। 

विज्ञापन


भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) से सेवानिवृत्त अधिकारी श्रीधरन ने 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक के तौर पर काम किया। दिल्ली मेट्रो के मुंडका-बहादुरगढ़ रेल खंड का इससे पहले उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता सुविधाजनक, आरामदेह और किफायती शहरी परिवहन व्यवस्था का निर्माण करना है। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमारी सरकार मेट्रो के संबंध में एक नीति ले कर आई। ऐसा इसलिये क्योंकि हमने महसूस किया कि मेट्रो प्रणाली से जुड़े पहलू के लिये बुनियादी मानकों के अनुरूप बेहतर तालमेल और काम की आवश्यकता है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सरकार देश में मेट्रो कोच का निर्माण करके ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देना चाहती है। मोदी ने कहा, ‘‘कई देशों ने दिल्ली मेट्रो और अन्य मेट्रो के निर्माण में हमारी मदद की और अब हम मेट्रो प्रणाली के लिये कोच डिजाइन करके अन्य देशों की मदद कर रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि मेट्रो प्रणाली के निर्माण की प्रक्रिया सहकारी संघवाद से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में जहां भी मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है, केंद्र और संबंधित राज्य सरकारें साथ मिलकर काम कर रही हैं।’’ 


प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘नये भारत को नये और स्मार्ट आधारभूत संरचना की जरूरत है। हमने सड़क, रेलवे, राजमार्गों, हवाई मार्गों, जलमार्गों और आई-वेज पर काम किया है। संपर्क और विकास परियोजनाएं समय पर पूरी हों इसे सुनिश्चित करने पर अतुलनीय ध्यान दिया जा रहा है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed