{"_id":"5ca5588cbdec2214262c618d","slug":"april-4-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Thu, 04 Apr 2019 06:36 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 04 Apr 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायनाड में आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे राहुल गांधी, प्रियंका भी रहेंगी साथ
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से आज सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीतला ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी इसके अलावा अपनी परंपरागत सीट अमेठी से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
मोदी की सभा को लेकर अलर्ट, दो संदिग्धों से पूछताछ, पुलिस ने रात भर की छापेमारी
गजरौला के जलालपुर कला में पांच अप्रैल को होने वाली नरेंद्र मोदी जनसभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। रात में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ पूछताछ की। आरोपियों की सूचना पर रात भर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने अभी मामले की जानकारी देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
चीन ने फिर शुरू की आतंकी मसूद के बचाव की कोशिश
चीन ने बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के बचाव की कवायद शुरू की। चीन ने अमेरिका को उस बयान के लिए एक बार फिर चेतावनी दी, जिसमें अमेरिका ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने के लिए ‘सभी उपलब्ध तरीकों’ का उपयोग करने की धमकी दी थी।
पढ़ें पूरी खबर..
पीओके में पाकिस्तानी विमानों की हलचल पर अलर्ट भारतीय लड़ाकू विमानों ने पुंछ में लगाई गश्त
भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने जिले की नियंत्रण रेखा के आसपास करीब आधे घंटे तक गश्त लगाई। इससे एक बार फिर से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। लोग पाकिस्तानी विमानों की घुसपैठ की आशंका के चलते सहम गए और अपने मोबाइल में उनके फोटो खींचने लगे।
पढ़ें पूरी खबर..
सीएनजी के दाम में एक बार फिर बढ़ोत्तरी, दिल्ली में एक रुपया, एनसीआर में 1.15 पैसा महंगी
वाहन चलाना एक बार फिर महंगा हो गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेट ने सीएनजी के दाम में बढ़ोत्तरी करने का एलान किया है। दिल्ली में एक रुपये प्रतिकिलोग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, रेवाड़ी, गुरुग्राम, करनाल व मुजफ्फरनगर में सीएनजी एक रुपये पंद्रह पैसा प्रति किलोग्राम बढ़ गया है।