फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: Rahul Gandhi to file nomination from Wayanad today

वायनाड में आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे राहुल गांधी, प्रियंका भी रहेंगी साथ

Thu, 04 Apr 2019 06:23 AM IST
Avdhesh Kumar भाषा, कोझिकोड
भाषा, कोझिकोड Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Rahul Gandhi to file nomination from Wayanad today
Rahul Gandhi, Priyanka Vadra
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से आज सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीतला ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी इसके अलावा अपनी परंपरागत सीट अमेठी से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि नामांकन पत्र भरने के दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिये कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रह सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी अपना नामांकन पत्र भरने के लिये हेलीकॉप्टर से वायनाड जाएंगे। चेन्नीतला ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि नामांकन पत्र भरने से पहले कल एक रोड शो होगा जिसमें सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकुल वासनिक, के. सी. वेणुगोपाल, मुल्लापली रामचन्द्रन और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता के. कुन्हालीकुट्टी इस आयोजन की तैयारियों के लिए कोझिकोड में मौजूद हैं। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कोझिकोड और वायनाड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार शाम साढ़े आठ बजे आएंगे।

 

उन्होंने कहा कि वह अतिथिगृह में रुकेंगे और सुबह वायनाड के लिए निकलेंगे। समय और बाकी बातें अभी तय होनी हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से वह अधिक जानकारी नहीं दे सकते हैं। कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की थी कि राहुल गांधी अपनी परंपरागत सीट अमेठी के अलावा केरल में वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed