कोरेगांव भीमा आयोग में शरद पवार को बुलाने के लिए दायर हुआ आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने कोरेगांव भीमा आयोग के समक्ष एक आवेदन दायर किया है, जिसमें उनसे एनसीपी प्रमुख शरद पवार को बुलाने का अनुरोध किया गया है। यह आयोग उन कारणों की पूछताछ कर रहा है जिसके कारण महाराष्ट्र में 2018 भीमा कोरेगांव हिंसा हुई थी।
इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भीमा कोरेगांव मामले की जांच पुणे पुलिस से एनआईए को सौंपे जाने पर गलत ठहराया था। पवार ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस में कुछ लोगों का व्यवहार आपत्तिजनक था। मैं चाहता हूं कि इन अधिकारियों की भी भूमिका की जांच हो।
पवार ने कहा था कि सुबह पुलिस अधिकारियों के साथ महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों की बैठक हुई थी। इसके बाद दोपहर तीन बजे केंद्र ने मामले को एनआईए को सौंप दिया। यह संविधान के अनुसार गलत है, क्योंकि अपराध की जांच राज्य का अधिकार क्षेत्र है।
Maharashtra: A person has filed an application before the Koregaon Bhima Commission of Enquiry, requesting them to summon NCP chief Sharad Pawar.
The Commission is enquiring into the reasons which led to the 2018 Bhima Koregaon violence in Maharashtra. (file pic) pic.twitter.com/WHJp4aBZyB — ANI (@ANI) February 20, 2020