{"_id":"606ef2e11f6b5964b70ffd73","slug":"antilia-case-mansukh-hiren-death-case-prakash-javadekar-slams-maharashtra-govt-over-sachin-vaze-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीलिया मामला : जावड़ेकर ने बताया- आखिर जेल जाने के बाद भी शिवसेना ने क्यों किया वाजे का समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एंटीलिया मामला : जावड़ेकर ने बताया- आखिर जेल जाने के बाद भी शिवसेना ने क्यों किया वाजे का समर्थन
Thu, 08 Apr 2021 05:41 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 08 Apr 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के पत्र के बाद सचिन वाजे का पत्र सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 दिन में महाराष्ट्र में बहुत उथल-पुथल हो रही है। एक बात साफ हो गई है कि ये 'महा विकास अघाड़ी' कहते हैं परन्तु ये 'महा वसूली अघाड़ी' है। पुलिस के द्वारा पैसे इकट्ठा करो, लूटो और वसूली करो यही महाराष्ट्र सरकार का एकमात्र कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन
जावड़ेकर ने बताया आखिर शिवसेना क्यों कर रही थी वाजे का समर्थन
उन्होंने कहा कि सचिन वाजे कहीं सच न बोल दे और इनके राज न खोल दे इसलिए उसके जेल जाने के बाद भी उसका समर्थन शिवसेना वाले कर रहे थे। जावड़ेकर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का एक वीडियो भी चलाया जिसमें उद्धव सचिन वाजे को तेज तर्रार बता रहे हैं। जावड़ेकर ने कहा कि उद्धव किसी भी हालत में सचिन वाजे को बचाना चाहते थे लेकिन एक पत्र ने सबकुछ खुलासा कर के रख दिया है।
विज्ञापन
सचिन वाजे ने भी पत्र में लगाया उगाही का आरोप
बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के धन उगाही के आरोपों के बाद अब एक और लेटर बम फट गया है। परमबीर सिंह के पत्र के बाद अब निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के एक पत्र ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। सचिन वाजे ने बुधवार को दावा किया कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस में उनकी सेवा जारी रखने के लिए उनसे दो करोड़ रुपये मांगे थे। साथ ही, एक अन्य मंत्री अनिल परब पर भी आरोप लगाया है कि उन्होंने ठेकेदारों से वसूली करने को कहा था।
विज्ञापन
हालांकि, परिवहन मंत्री परब ने वाजे के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये आरोप गलत हैं और इसका लक्ष्य मेरी छवि धूमिल करना है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। वाजे को पुलिस सेवा में पिछले साल फिर से बहाल किया गया था। उन्होंने एक पत्र में यह सनसनीखेज दावा किया, जिसे उन्होंने यहां विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश करने की कोशिश की।
कोरोना वैक्सीन को लेकर भी महाराष्ट्र सरकार पर बोला हमला
जावड़ेकर ने कहा कि आज कोरोना वैक्सीन के 23 लाख डोज यानी 5 से 6 दिन का स्टॉक महाराष्ट्र सरकार के पास है। जिलों में वैक्सीन भेजना, जिलों से तहसील में भेजना, वहां से वैक्सीन केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचाना, ये राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।