{"_id":"5c5d88dfbdec22499d272150","slug":"another-blow-to-bjp-ramkrishna-kusmaria-joins-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को एक और झटका, रामकृष्ण कुसुमरिया कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा को एक और झटका, रामकृष्ण कुसुमरिया कांग्रेस में शामिल
Fri, 08 Feb 2019 08:52 PM IST
अमित मंडल
भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 08 Feb 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
रामकृष्ण कुसमारिया (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले भाजपा को झटका देते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. रामकृष्ण कुसुमरिया शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए।मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने उन्हें सूत की माला पहना कर किसानों के ‘आभार सम्मेलन’ में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया।
विज्ञापन
यह ‘आभार सम्मेलन’ मध्य प्रदेश की कांग्रेसनीत सरकार द्वारा किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ करने पर राहुल का आभार प्रकट करने के लिए आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान, बुंदेलखंड के नेता कुसुमरिया ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल जी ने मध्य प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ कर बहुत बड़ा काम किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की रीति-नीति के कारण हमें पार्टी (भाजपा) छोड़कर दूसरी पार्टी (कांग्रेस) में आना पड़ा। भाजपा में बुजुर्गों को अपमानित किया गया।’’ कुसुमरिया वर्ष 1977 में पहली बार दमोह जिले की हटा विधानसभा सीट से विधायक बने थे। इसके बाद वह दमोह सीट से चार बार और खजुराहो सीट से एक बार सांसद रहे।
विज्ञापन
कुसुमरिया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
गौरतलब है की नवंबर 2018 में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने दमोह सहित दो सीटों से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों जगहों से बुरी तरह से हार गए थे।