{"_id":"6765f7ca0e1221f4270778a5","slug":"annamalai-detained-while-protesting-against-dmk-govt-over-funeral-procession-of-coimbatore-blasts-mastermind-2024-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: BJP का सवाल- कोयंबटूर धमाका मास्टरमाइंड बाशा के जनाजे को सुरक्षा क्यों? हिरासत में लिए गए अन्नामलाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: BJP का सवाल- कोयंबटूर धमाका मास्टरमाइंड बाशा के जनाजे को सुरक्षा क्यों? हिरासत में लिए गए अन्नामलाई
Sat, 21 Dec 2024 04:35 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 21 Dec 2024 04:35 AM IST
सार
अन्नामलाई ने एसए बाशा के अंतिम संस्कार जुलूस की अनुमति देने के लिए एक्स पर एक पोस्ट में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि डीएमके सरकार ने पुलिस के जरिए हिंदू मुन्नानी के राज्य अध्यक्ष कादेश्वर सी. सुब्रमण्यम, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शिवलिंगम और मुझे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
डीएमके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता अन्नमलाई गिरफ्तार
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई और कई अन्य नेताओं को शुक्रवार को कोयंबटूर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कारण है कि वे कोयंबटूर बम विस्फोट मामले के मास्टरमाइंड एसए बाशा के अंतिम संस्कार के लिए जुलूस और सुरक्षा देने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
बता दें कि बाशा, जो 1998 के सिलसिलेवार विस्फोटों का मास्टरमाइंड था, बीमारी के कारण पैरोल पर जेल से बाहर आया और उसकी मृत्यु हो गई। 1998 में किए गए विस्फोटों के कारण की बात करें तो विस्फोटों का लक्ष्य भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी थे, जिसमें 56 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए थे।
अन्नमलाई ने की एमके स्टालिन की आलोचना
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने एसए बाशा के अंतिम संस्कार जुलूस की अनुमति देने के लिए एक्स पर एक पोस्ट में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि डीएमके सरकार ने पुलिस के जरिए हिंदू मुन्नानी के राज्य अध्यक्ष कादेश्वर सी. सुब्रमण्यम, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शिवलिंगम और मुझे गिरफ्तार किया। क्योंकि कोयंबटूर बम विस्फोट के आतंकवादियों का समर्थन करने के लिए डीएमके सरकार की निंदा करने के लिए ब्लैक डे रैली में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु के लोग जल्द ही डीएमके के इस वोट बैंक राजनीति के खेल का जवाब देंगे, जिसमें आतंकवादी के अंतिम संस्कार के लिए सुरक्षा दी जा रही है।

भाजपा का विरोझ प्रदर्शन
- फोटो : ANI
इन नेताओं ने भी की डीएमके की आलोचना
तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नमलाई के बाद केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने भी तमिलनाडु सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा डीएमके सरकार 1998 के कोयंबटूर विस्फोट में शामिल आतंकवादी का समर्थन कर रही है, जिसमें 56 लोग मारे गए थे। इसके साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने भी इस पर सवाल उठाया और कहा कि क्या यह कृत्य निर्दोष लोगों की हत्या को बढ़ावा दे रहा है। हालांकि डीएमके प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने इस जुलूस का बचाव करते हुए कहा कि यह परिवार का अधिकार है और सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है।