फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anna Hazar reacts on statement of NCP leader Jitendra Awhad says to file defamation case

Anna Hazare: एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाण के इस बयान पर भड़के अन्ना हजारे, मानहानि का केस करने की दी धमकी

Fri, 06 Oct 2023 12:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 06 Oct 2023 12:18 AM IST
सार

एक्टिविस्ट और समाज सेवी अन्ना हजारे ने कहा कि अगर मेरे कारण देश को नुकसान हुआ है तो मेरे ही कारण देश में कई ऐसे कानून भी बने हैं, जिनसे लोगों को फायदा हुआ है। बहुत फायदा हुआ है

विज्ञापन
Anna Hazar reacts on statement of NCP leader Jitendra Awhad says to file defamation case
anna Hazare

विस्तार

एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के बयानों पर अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया दी है। अन्ना हजारे ने उनके खिलाफ मानहानि का केस करने की चेतावनी दी है। दरअसल, हाल ही में एनसीपी के वरिष्ठ नेता आव्हाड़ ने कहा था कि हजारे के कारण देश को काफी नुकसान हुआ है। आव्हाड के इन्हीं बयानों के कारण अन्ना हजारे खफा हो गए।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
समाज सेवी अन्ना हजारे ने कहा कि अगर मेरे कारण देश को नुकसान हुआ है तो मेरे ही कारण देश में कई ऐसे कानून भी बने हैं, जिनसे लोगों को फायदा हुआ है। बहुत फायदा हुआ है। हां, मैं इस बात को खारिज नहीं कर रहा हूं कि मेरे कई आंदोलन के कारण, कई श्रमिकों को नुकसान हुआ है। कई लोगों को मेरे कारण घर पर बैठना पड़ गया। मेरे कारण ही यह नुकसान हुआ है और शायद वह इसे झेल नहीं सकते। हालांकि, कुछ लोगों का काम ही है कि वह मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाएं। मुझे बदनाम करें लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन

हजारे ने आगे कहा कि मैं इस बारे में अपने वकील से विस्तार से बात करूंगा। जिन्होंने मुझ पर आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ मैं मानहानि का केस करूंगा। वकील से बात करने के बाद मैं देखूंगा कि कैसे और कहां केस दर्ज कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed