फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anganwadi worker protest stopped rahul gandhi's convoy

अमेठी में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने रोका राहुल गांधी का काफिला

Fri, 02 Sep 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker protest stopped rahul gandhi's convoy
- फोटो : ANI

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब अमेठी दौरे के दौरान कुछ महिलाओं ने उनका काफिला रोक लिया। इसके चलते काफी देर तक वहां हड़कंप की स्थिति रही। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अमेठी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी के काफिले के सामने अचानक 150 के करीब महिलाएं आ गईं। असल में ये सभी महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकत्री थीं जो अपने मानदेय में बढोत्तरी की मांग कर रही थी। ये इस संबंध में अपने सांसद से मिलकर अपनी समस्या बतानी चाहती थीं। 
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि वे अपने सांसद से मिलना चाहती हैं। महिलाओं को देखकर राहुल गांधी ने भी अपना काफिला रुकवा दिया। इसके बाद आंगनबाड़ियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राहुल से बात कर अपनी मांगों से अवगत कराया। राहुल ने जल्द उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। बता दें कि तीन दिन के लिए अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे राहुल गांधी का दौरा शुक्रवार को समाप्त हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed