फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra: Six arrested, including former minister Atchannaidu in ESI scam of 150 crores

आंध्र: 150 करोड़ के ईएसआई घोटाले में पूर्व मंत्री अत्चन्नायडू समेत छह गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2020 07:04 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 13 Jun 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
Andhra: Six arrested, including former minister Atchannaidu in ESI scam of 150 crores
के अत्चन्नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter/@atchannaiduu

टीडीपी सरकार के दौरान 150 करोड़ रुपये के ईएसआई मेडिकल खरीद घोटाले में भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीबी) ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री 'के अत्चन्नायडू' समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के संयुक्त निदेशक रवि कुमार ने बताया, अत्चन्नायडू को श्रीकाकुलम जिले में उनके घर से गिरफ्तार किया गया, जबकि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) के पूर्व निदेशक रवि कुमार को तिरुपति और जी विजय कुमार को राजामहेंद्रवरम से गिरफ्तार किया गया। ईएसआई के संयुक्त निदेशक जनार्दन, महानिरीक्षक चक्रवर्ती और वरिष्ठ सहायक को विजयवाड़ा से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


टीडीपी सरकार के दौरान अत्चन्नायडू श्रम मंत्री थे, जब मेडिकल उपकरण और दवाई खरीद में घोटाला हुआ था। एसीबी संयुक्त निदेशक के मुताबिक, सतर्कता और प्रवर्तन विभाग ने 2014 से 2019 के बीच ईएसआई में हुई खरीद की जांच की थी। इसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई। जांच में दवाइयों, मेडिकल किट्स, फर्नीचर और अन्य वस्तुओं की खरीद में 150 करोड़ रुपये का खुलासा हुआ। इसके बाद गिरफ्तारियां की गईं। 
विज्ञापन


इससे पहले, जैसे ही अत्चन्नायडू को उनके घर से हिरासत में लिया गया, टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने इसे पिछड़े वर्ग पर हमला करार दिया। पूर्व सीएम ने कहा, पूर्व मंत्री पिछड़े वर्ग से आते हैं और वह लगातार जगन मोहन रेड्डी सरकार के दुष्कर्मों को उजागर कर रहे थे। इसके कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed