{"_id":"642546da1ed16891b404d9b6","slug":"andhra-pradesh-west-godavari-venugopalaswami-temple-engulfed-in-fire-on-ram-navami-event-news-and-updates-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: पश्चिम गोदावरी में वेणुगोपालस्वामी मंदिर में भीषण आग, आतिशबाजी के चलते हुआ हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: पश्चिम गोदावरी में वेणुगोपालस्वामी मंदिर में भीषण आग, आतिशबाजी के चलते हुआ हादसा
Thu, 30 Mar 2023 02:59 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी गोदावरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी गोदावरी
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 30 Mar 2023 02:59 PM IST
सार
बताया गया है कि आग को देखते ही मंदिर में मौजूद भक्त बाहर निकल गए थे। बाद में स्थानीय लोग ही आग को बुझाने के लिए आगे आए।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में मंदिर में लगी आग।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में एक भीषण हादसा हो गया। दरअसल रामनवमी के मौके पर तनुकु मंडल में स्थित वेणुगोपाल स्वामी मंदिर में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दरअसल आग भड़कने से पहले ही श्रद्धालुओं को मंदिर से सुरक्षित निकाल लिया गया। खबर के अनुसार, रामनवमी के मौके पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में टेंट लगाया गया था।
आतिशबाजी के दौरान एक पटाखा टेंट पर आकर गिरा, जिससे आग लग गई। आग ने तेजी से पूरे टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते लोगों को सुरक्षित मंदिर से बाहर निकाल लिया गया। आग की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान आग ने पूरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन
आतिशबाजी के दौरान एक पटाखा टेंट पर आकर गिरा, जिससे आग लग गई। आग ने तेजी से पूरे टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते लोगों को सुरक्षित मंदिर से बाहर निकाल लिया गया। आग की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान आग ने पूरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन
#WATCH | Andhra Pradesh: Fire breaks out at a temple in Duva village in West Godavari district during Rama Navami celebrations. No casualties reported. pic.twitter.com/IsHdVh2Tcd
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 30, 2023