फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh techie burned to death over brothers alleged extra marital affair 3 accused on the run

Murder: भाई का शादीशुदा महिला से था अवैध संबंध; समझाने की कोशिश कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जिंदा जलाया

Sun, 02 Apr 2023 04:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Apr 2023 04:50 PM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, नागराजू के छोटे भाई पुरुषोत्तम पर रिपिंजय की पत्नी के साथ विवाहेतर संबंध रखने का आरोप है, जिसके कारण उनके बीच विवाद हुआ। इन मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए नागराजू, गोपीनाथ रेड्डी के जरिए मध्यस्थता कर रहे थे।

विज्ञापन
Andhra Pradesh techie burned to death over brothers alleged extra marital affair 3 accused on the run
मृतक नागराजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्रप्रदेश के तिरुपति में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जिंदा जलाकर इसलिए मार डाला गया क्योंकि वह कथित तौर पर विवाहेतर संबंध से पैदा हुए विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहा था। 

विज्ञापन


चित्तूर जिले के वेदुरू कुप्पम मंडल के ब्राह्मणपल्ली गांव में घर से काम कर रहे नागराजू (35 वर्षीय) को कथित तौर पर तीन लोगों  रिपिंजय, चाणक्य प्रताप और गोपीनाथ रेड्डी ने अपनी ही कार में आग लगा दी।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, नागराजू के छोटे भाई पुरुषोत्तम पर रिपिंजय की पत्नी के साथ विवाहेतर संबंध रखने का आरोप है, जिसके कारण उनके बीच विवाद हुआ। इन मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए नागराजू, गोपीनाथ रेड्डी के जरिए मध्यस्थता कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पुरुषोत्तम को हाल ही में  बेंगलुरु में नौकरी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात जब पुरुषोत्तम बेंगलुरु में थे, तो रेड्डी ने नागराजू को बातचीत के लिए बुलाया। नागराजू इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए रिपिंजय, चाणक्य प्रताप और गोपीनाथ रेड्डी के के साथ बाहर गए। इसके बाद कार में बैठे। लेकिन स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद नागराजू को तीनों ने होंडा कार में जिंदा जला दिया। 

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: पश्चिम गोदावरी में वेणुगोपालस्वामी मंदिर में भीषण आग, आतिशबाजी के चलते हुआ हादसा

अधिकारी ने बताया कि नागराजू ने रेड्डी से टकराव से बचने का अनुरोध किया, लेकिन चंद्रगिरी और आरपी पुरम के बीच बोप्पाराजूपल्ली कानुमा में बहस चरम पर पहुंच गई। मृतक व्यक्ति का शरीर पूरी तरह से जल चुका है, इसलिए पुलिस अपराध स्थल पर ही पोस्टमॉर्टम करने की व्यवस्था कर रही है। नागराजू की चेन और चप्पल की पहचान कर ली गई है।


घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूतों को गायब करना), धारा 34 (समान इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने हत्या के लिए नागराजू की कार से ईंधन का इस्तेमाल किया था या वे इसे अपने साथ लाए थे, जिससे संकेत मिलेगा कि यह अपराध पूर्व नियोजित था या नहीं। घटना का पता तब चला जब राहगीरों ने एक जलती हुई कार को देखा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed