फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andaman BJP MP threatens those who didn’t vote for him later says remarks misinterpreted

'जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया, उनका क्या...': अंडमान के BJP सांसद की धमकी, बाद में बोले- बयान तोड़ा-मरोड़ा गया

Fri, 21 Jun 2024 08:30 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 21 Jun 2024 08:30 PM IST
सार

Andaman: अंडमान निकोबार से भाजपा सांसद बिष्णु पद रे ने दावा किया है कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे कथित तौर पर लोगों को धमकी देते नजर आ रहे थे। 

विज्ञापन
Andaman BJP MP threatens those who didn’t vote for him later says remarks misinterpreted
भाजपा सांसद बिष्णु पद रे - फोटो : एक्स @BishnuPadaRay12

विस्तार

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद बिष्णु पद रे से जुड़ा एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया गया है कि इस वीडियो में भाजपा सांसद उन्हें वोट न देने वालों को धमकी दे रहे हैं। इस बीच बिष्णुरे ने दावा किया है कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

विज्ञापन

एक संबोधन के दौरान भाजपा सांसद ने कहा था ‘लोगों का काम होगा और पूरा होगा। लेकिन जिन लोगों ने हमको वोट नहीं दिया, उनका क्या होगा। सोच लेना…।’ इस बीच भाजपा नेता ने सफाई दी है कि वे पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान निकोबार में हुए भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


'चुनाव के दौरान निकोबार के लोगों को भ्रमित किया गया'
भाजपा सांसद ने दावा किया उन्होंने एक खास वर्ग के लिए ये बातें कहीं थीं, जिन्होंने निकोबार के लोगों को चुनाव के दौरान भ्रमित करने की कोशिश की। भाजपा सांसद ने कहा ‘इसलिए मैंने कहा था कि सीबीआई आएगी और जरूर आएगा..सोच लेना भैया।’ बिष्णु पद रे ने आगे कहा कि उनके बयानों को गलत तरीके से पेश किया गया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निकोबार में कांग्रेस सरकार के दौरान कईं अनियमितताएं बरतीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने निकोबारी जनजाति के लोगों को धमकी दी थी? इसके जवाब में रे ने कहा ‘मेरा संबोधन उनके खिलाफ नहीं था, वे लोग बेहद मासूम हैं। मैंने सिर्फ उन लोगों को चेतावनी दी है जिन्होंने पूर्व कांग्रेस सांसद के साथ काम किया और भ्रष्टाचार में लिप्त रहे, उन लोगों ने जनता को भ्रमित करने का काम किया।’


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था
हाल ही में संपन्न संसदीय चुनावों में रे ने अंडमान और निकोबार द्वीप की एकमात्र लोकसभा सीट कांग्रेस के हाथों से छीन ली थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप राय शर्मा को लगभग 24000 वोटों के अंतर से हराया। भाजपा सांसद ने कहा “मैं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लोगों की सेवा करने के लिए समर्पित हूं। मैं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए 100-दिनों का रोडमैप तैयार कर रहा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed