फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andaman and Nicobar govt to study ecological impact as tourist inflow rises, plan new islands

Andaman-Nicobar: अंडमान-निकोबार में पर्यटन पर सरकार करेगी पर्यावरणीय प्रभाव का अध्ययन, जानें क्या है योजना?

Sun, 23 Nov 2025 12:31 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 23 Nov 2025 12:31 PM IST
सार

अंडमान और निकोबार सरकार नई द्वीपों को खोलने और बढ़ते पर्यटन के असर का अध्ययन कर रही है, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और पर्यटन संतुलित रूप से बढ़े। कोविड से पहले की तुलना में पर्यटन में तेजी आई है। पर्यटन सचिव ज्योति कुमारी ने बताया कि पिछले साल चार लाख आबादी वाले द्वीप पर 7.2 लाख पर्यटक आए, जबकि इस साल सितंबर तक छह लाख आ चुके हैं।

विज्ञापन
Andaman and Nicobar govt to study ecological impact as tourist inflow rises, plan new islands
अंडमान और निकोबार आइलैंड (File Photo) - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अंडमान और निकोबार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वहां की सरकार ने अहम कदम उठाया है। इसके तहत सरकार नई द्वीपों को खोलने और बढ़ते पर्यटन के असर का अध्ययन कर रही है, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और पर्यटन संतुलित ढंग से बढ़े। इस बात की जानकारी इन विभागों से जुड़े अधिकारियों ने दी। 

विज्ञापन


बता दें कि संघ राज्य क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सफेद रेत और मैंग्रोव कयाकिंग टूर के लिए जाना जाता है। कोविड से पहले के मुकाबले यहां घरेलू पर्यटन में काफी बढ़ोतरी हुई है। पर्यटन सचिव ज्योति कुमारी ने कहा कि पिछले साल चार लाख की आबादी वाले द्वीप पर 7.2 लाख पर्यटक आए थे। इस साल सितंबर तक छह लाख पर्यटक आ चुके हैं और अक्तूबर-नवंबर उनका पीक सीजन है।

विज्ञापन

नई द्वीपों को धीरे-धीरे खोला जा रहा- ज्योति कुमारी
कुमारी ने कहा कि द्वीपों की सहन क्षमता सीमित है और फ्लाइट्स के जरिए पहुंच प्रतिबंधित होने से पर्यटकों की संख्या नियंत्रित रहती है। अक्सर जाने वाले द्वीपों पर असर कम है। नई द्वीपों को धीरे-धीरे खोला जा रहा है। हाल ही में नॉर्थ सिंक द्वीप, जॉली बॉय और रेड स्किन द्वीप खोले गए हैं, जिनमें 200 लोगों की सीमा तय की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह सरकार पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन दोनों को बढ़ावा दे रही है। अब तक 21 द्वीप खोले जा चुके हैं और उनका प्रभाव लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Andaman-Nicobar: अंडमान-निकोबार में पर्यटन में बढ़ोतरी, नई द्वीपों को खोलते हुए पर्यावरण संरक्षण को तरजीह

पर्यटन में विविधता और नए अनुभव
पर्यटन सचिव कुमारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि अब पर्यटन में बर्डवॉचिंग और एस्ट्रो-टूरिज्म (खगोल पर्यटन) पर ध्यान दिया जा रहा है। अंडमान में 32 तरह के स्थानीय पक्षी पाए जाते हैं, इसलिए कई लोग एक ही दिन में पक्षियों की संख्या बढ़ाने आते हैं।

पर्यटकों को देखने को मिलेगा दोनों गोलार्धों की तारामंडल
ऐसे में एस्ट्रो-टूरिज्म के तहत पर्यटकों को रात के आकाश और दोनों गोलार्धों की तारामंडल देखने का अवसर मिलेगा। सरकार ने गाइड्स को प्रशिक्षित और प्रमाणित करने के लिए नीति बनाई है। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पर्यटक पंजीकरण कर आने वाले खगोलीय कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा अंडमान में मछली पकड़ना और वाटर स्पोर्ट्स भी पर्यटकों में काफी लोकप्रिय हैं। कुमारी ने कहा कि नई द्वीपों को खोलते समय सरकार पर्यावरण और पर्यटन का संतुलन बनाए रखने पर खास ध्यान दे रही है, ताकि द्वीप प्राकृतिक रूप से सुरक्षित और सुंदर बने रहें।

ये भी पढ़ें:- Bangalore: बंगलूरू BPO के चार मैनेजर अगवा, 8.90 लाख की फिरौती भी मांगी; पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed