फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four managers of a Bengaluru BPO kidnapped police arrest eight accused News In Hindi

Bangalore: बंगलूरू BPO के चार मैनेजर अगवा, 8.90 लाख की फिरौती भी मांगी; पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 10:34 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 23 Nov 2025 10:34 AM IST
सार

बंगलूरू के कोरमंगला में एक बड़े BPO कंपनी के चार मैनेजर-स्तरीय कर्मचारियों को आठ लोगों ने अगवा किया। आरोपियों ने खुद को पुलिस बताकर साइबर क्राइम जांच का बहाना बनाया और ऑपरेशंस मैनेजर से 8.90 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए।

विज्ञापन
Four managers of a Bengaluru BPO kidnapped police arrest eight accused News In Hindi
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI

विस्तार

बंगलूरू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बड़े बीपीओ कंपनी के चार मैनेजर-स्तरीय कर्मचारियों को कथित रूप से आठ लोगों ने अगवा कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर साइबर क्राइम की जांच का बहाना बनाया और मैनेजरों से पैसे की मांग की। इतना ही नहीं मामले में ऑपरेशंस मैनेजर से 8.90 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए। बता दें कि घटना शुक्रवार की आधी रात को कोरमंगला पुलिस क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मैनेजरों को कोलार जिले के मलुर में रखा और नकद में और ऑनलाइन पैसे देने की धमकी दी।

विज्ञापन


बीपीओ कर्मचारियों ने दर्ज कराई शिकायत
बीपीओ कर्मचारियों ने सुबह 4.30 बजे 112 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत चार टीमें बनाकर आरोपियों का पीछा किया। कार्रवाई में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और दो वाहन जब्त किए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- TVK: टीवीके प्रमुख विजय ने फिर शुरू किया राजनीतिक प्रचार, करूर हादसे के दो महीने बाद जनसभा को करेंगे संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में एक पुलिस कांस्टेबल भी
पुलिस ने बताया कि अधिकांश आरोपियों का संबंध कोलार जिले से है और वे अलग-अलग नौकरी करते हैं। इनमें से एक आरोपी कोलार का पुलिस कांस्टेबल भी बताया जा रहा है। पुलिस आगे और जांच कर रही है। वहीं मामले में डीसीपी (साउथ-ईस्ट) सारा फातिमा ने बताया कि आरोपियों ने ज्यादा से ज्यादा पैसे मांगने की कोशिश की और उन्हें पैसे लेने के लिए लोकेशन शेयर करने को कहा। पुलिस ने आरोपियों को पैसे लेने से पहले ही पकड़ लिया।


ये भी पढ़ें:- Odisha: बीजद का नुआपाड़ा उपचुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप, चुनाव आयोग से शिकायत करेगी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed