फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ananth Kumar Hegde said if Hindus continued to sleep then Ram will become Jahanpanah

केंद्रीय मंत्री ने कहा- अब भी नहीं जागे तो भगवान राम जहांपनाह और सीता बन जाएंगी बीबी

Mon, 28 Jan 2019 08:46 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अर्पना दुबे Updated Mon, 28 Jan 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Ananth Kumar Hegde said if Hindus continued to sleep then Ram will become Jahanpanah
अनंत कुमार हेगड़े - फोटो : Facebook

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को अपने विवादित बयान देने के लिए जाना जाता है। रविवार को एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही बयान दिया है। उनका कहना है कि जो हाथ हिंदू महिलाओं को छुएंगे उनका कोई अस्तित्व नहीं बचना चाहिए। कोडागू जिल में हिंदू जागरण विदेका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हेगड़े ने दावा किया कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ करके यह बताया गया है कि ताज महल को मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के लिए बनवाया था जबकि यह शिव मंदिर है जिसे तेजो महालय कहा जाता है। 

विज्ञापन




हेगड़े ने आरोप लगाया कि समाज में जाति का जहर 700-800 साल पहले आया है और इसने भारतीय इतिहास में प्रवेश किया। चीजें जिनका पहले से अस्तित्व था उन्हें नए नाम दिए जा रहे हैं और हमने उनपर अपना दावा करने की ताकत भी खो दी है। उन्होंने कहा, 'आज का ताजमहल क्या है? एक बड़ा निर्माण जिसे कि शाहजहां ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। उसे अपनी पत्नी से कितना प्यार था देखिए कि उसने उसके लिए एक इमारत का निर्माण कर दिया। इसे मुस्लिमों ने नहीं बनाया था, निश्चित तौर पर नहीं। इतिहास कहता है कि शाहजहां ने अपनी आत्मकथा में कहा है कि उसने वह महल राजा जयसिंह से खरीदा था और यह राजा परमर्दि देव द्वारा निर्मित एक मंदिर था, तेजो महालय जो ताजमहल बन गया।'
विज्ञापन


हेगड़े ने आगे कहा कि यदि हिंदू लगातार सोते रहे तो उनके घरों का नाम भी बदलकर मंजिल रख दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'यदि आने वाले दिनों में यह जारी रहा तो भगवान राम जहांपनाह और सीता बीबी बन जाएंगी।' सोच में बदलाव करने को लेकर हेगड़े ने कहा समाज में घट रही घटनाओं को समग्रता में देखा जाना चाहिए। सवाल यह नहीं था कि कौन किस समुदाय या जाति से ताल्लुक रखता है। उन्होंने कहा, 'यदि कोई हिंदू लड़की को हाथ लगाता है तो उसके हाथ का अस्तित्व नहीं रहना चाहिए। इस तरह से इतिहास लिखा गया है। जहां इतिहास बनाने का सवाल है, वहां आप वीरता देख सकते हैं, जहां इतिहास के अध्ययन का सवाल आता है वहां कायरता सामने आ जाती है। आप क्या बनना चाहते हैं इतिहास रचने वाले या इतिहास पढ़ने वाले छात्र?'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed