फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शख्स ने अपने ऑटो को बना लिया आलीशान घर, आनंद महिंद्रा ने साथ काम करने की जताई इच्छा

Sun, 28 Feb 2021 08:56 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 28 Feb 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
Anand Mahindra wants to work with man who turned auto rickshaw into mobile home social media
आनंद महिंद्रा

भारतीयों को किसी भी परेशानी या समस्या के समाधान के लिए नए-नए जुगाड़ खोजने में आगे रहने के लिए जाना जाता है। इसके समय-समय पर कई उदाहरण भी देखने को मिलते रहते हैं। हाल ही एक व्यक्ति ने अपने ऑटो  को ही आलीशान घर में बदल दिया। हैरान मत होइए यह घर सभी सुविधाओं से संपन्न है। इसको देखने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी शख्स की कला के कायल हो गए और उन्होंने उसके साथ काम करने की इच्छा जताई है।

Anand Mahindra wants to work with man who turned auto rickshaw into mobile home social media
ऑटो पर आलीशान घर - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक शख्स ने अपने ऑटो को एक आलीशान घर में बदल दिया है। दरअसल, चेन्नई में रहने वाले इस शख्स का नाम अरुण प्रभु है और उन्होंने अपने ऑटो को एक ऐसे घर में तब्दील कर दिया है, जिसमें आम घरों जैसी सभी सुख सुविधाएं हैं। इस घर में काफी स्पेस है, वेंटिलेशन का इंतजाम है, इसमें खिड़कियां और दरवाजों के साथ छत और कपड़े सुखाने का भी प्रबंध है। ये एक मोबाइल घर है।

Anand Mahindra wants to work with man who turned auto rickshaw into mobile home social media
ऑटो पर बनाया आलीशान घर - फोटो : Social Media

अरुण ने इस घर की छत पर सोलर पैनल्स भी लगाए हैं और कुछ बैटरीज भी रखी हैं, जिससे इस मोबाइल घर में बिजली की आपूर्ति की जा सके, वो भी बिना बिजली का कनेक्शन लिए हुए। अरुण के बनाए गए इस मोबाइल घर में आपको हर वो सुविधा मिलेगी, जो आम घरों में मौजूद होती है। जानकारी के अनुसार, इस घर में पानी स्टोर करने की सुविधा भी है, जिससे पानी की आपूर्ति भी की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anand Mahindra wants to work with man who turned auto rickshaw into mobile home social media
ऑटो पर बनाया आलीशान घर - फोटो : Social Media

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, अरुण ने इसके जरिए कम स्पेस की पावर को दिखाया है, जो कोरोना काल के बाद घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक बड़ा ट्रेंड बन सकता है। उन्होंने आगे लिखा कि अगर अरुण बोलेरो पिकअप के टॉप पर ऐसा कुछ बना सकें, तो उन्हें ख़ुशी होगी। इसके साथ ही उन्होंने साथ काम करने की इच्छा जताते हुए लोगों से उन्हें अरुण से कनेक्ट करने की भी बात कही।
 


 

विज्ञापन
Anand Mahindra wants to work with man who turned auto rickshaw into mobile home social media
ऑटो पर बनाया आलीशान घर - फोटो : Social Media

आनंद महिंद्रा ने जिस पोस्ट को शेयर किया है, उसमें जानकारी दी गई कि अरुण प्रभु ने इस घर को मात्र एक लाख रुपये में तैयार किया है। इसके साथ अरुण ने इस घर की छत पर सोनल पैनल भी लगाया है, जिससे बैटरी को चार्ज कर के इस मोबाइल हाउस में बिजली भी दी जा सके। घर में पानी देने के लिए टंकी भी फिट की गई है और कपड़ों को सुखाने के लिए हैंगर का भी जुगाड़ किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed