{"_id":"63dc805129607351a675956e","slug":"amul-hikes-milk-price-by-up-to-rs-3-per-litre-latest-news-update-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Milk Price Hike: अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, अब प्रति लीटर तीन रुपये महंगा मिलेगा; नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Milk Price Hike: अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, अब प्रति लीटर तीन रुपये महंगा मिलेगा; नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू
Fri, 03 Feb 2023 10:43 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 03 Feb 2023 10:43 AM IST
सार
Amul New Rate List: गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध के दाम में इजाफा करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
अमूल दूध की कीमत बढ़ी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध के दाम में इजाफा करने का एलान कर दिया है। दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बयान के मुताबिक, इस संशोधन के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी।
विज्ञापन
अमूल ने पिछले साल अक्तूबर में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कहा गया था कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में केवल पशुओं के चारे की लागत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए हमारे सदस्य संघों ने पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, दिसंबर में मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात को छोड़कर बाकी सभी बाजारों में दाम बढ़े
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक जयेन महेता ने यह साफ किया कि दूध के दामों में बढ़ोतरी गुजरात में लागू नहीं होगी। नई दरें मुंबई, कोलकाता और दिल्ली समेत अन्य बाजारों के लिए हैं। जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि नई कीमतें शुक्रवार सुबह से प्रभावी होंगी।