फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amitabh bacchan share a pic of pm modi's visited adi kailash in pithoragarh parvati kund update news

मैं ऐसा कभी न कर पाऊंगा: अमिताभ बच्चन ने साझा की पीएम मोदी के कैलाश दौरे की फोटो, प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब

Sun, 15 Oct 2023 02:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 15 Oct 2023 02:47 PM IST
सार

बॉलिवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक तस्वीर साझा की। साथ ही लिखा कि कैलाश पर्वत अपनी धार्मिका और दिव्यता से लंबे समय से आकर्षित करता रहा है। 

विज्ञापन
amitabh bacchan share a pic of pm modi's visited adi kailash in pithoragarh parvati kund update news
पीएम मोदी ने कैलाश पर्वत के दर्शन किए। - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक दिन का उत्तराखंड दौरा किया था। यहां उन्होंने सबसे पहले पिथौरागढ़ में कैलाश व्यू पॉइंट से आदि कैलाश के दर्शन किए। फिर भारत-चीन सीमा से सटे गुंजी गांव गए। बाद में अल्मोड़ा में जागेश्वर धाम पर माथा टेका। अब उनके इसी दौरे की एक तस्वीर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने साझा की। वहीं, पीएम मोदी ने भी अपनी इस यात्रा के बारे में बताया।

विज्ञापन

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे कैलाश पर्वत अपनी धार्मिका और दिव्यता से लंबे समय से आकर्षित करता रहा है। हालांकि, मेरा दुर्भाग्य है कि मैं कभी इसे पास से नहीं देख पाऊंगा।’ 

विज्ञापन

वहीं, पीएम ने अपनी इस यात्रा को लेकर कहा कि पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिरों की यात्रा करना वास्तव में मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। उन्होंने बिग बी को कच्छ आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों में रण उत्सव शुरू हो रहा है। इसके लिए आप कच्छ आएं। आपका स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा भी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले, भगवान शिव के प्राचीन स्थल पंच कैलाशों में एक आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देव डांगरों से कहा था, ‘मेरे मन में यहां स्थित शिव-पार्वती मंदिर को भव्य बनाने की योजना है।’  प्रधानमंत्री के इस कथन से उम्मीद जगी कि आदि कैलाश में भगवान शिव का भव्य मंदिर बनेगा। केदारनाथ धाम की तरह यहां भी धार्मिक पर्यटन को परवाज मिलेगी तथा व्यास घाटी का यह क्षेत्र विश्वस्तर पर जाना जाएगा।


 

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने चीन सीमा के निकट स्थित आदि कैलाश पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की है। इस अवसर पर उन्होंने शिव मंदिर की दान पेटी में धनराशि डाली थी और पांच देव डांगरों रमेश सिंह कुटियाल, गोपाल सिंह कुटियाल, चैत सिंह कुटियाल, हरीश सिंह कुटियाल और बीरेंद्र सिंह कुटियाल को लिफाफों में दक्षिणा दी। पांचों देव डांगरों ने जब प्रधानमंत्री को क्षेत्र के विकास के लिए भोज पत्र पर लिखा ज्ञापन सौंपा तो पीएम ने कहा था कि उनके मन में शिव-पार्वती मंदिर को भव्य बनाने की योजना है। प्रधानमंत्री की बात से पांचों देव डांगर काफी खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed