फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said: I am not worried about India-China border, when ITBP is there News in Hindi

अमित शाह बोले: ITBP के रहते भारत-चीन सीमा की चिंता नहीं, किसी की मजाल नहीं कि एक इंच जमीन पर अतिक्रमण कर पाए

Sat, 31 Dec 2022 02:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 31 Dec 2022 02:12 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा, ITBP सबसे दुर्गम क्षेत्रों में काम करने वाला सुरक्षाबल है। हम कल्पना ही नहीं कर सकते -42 डिग्री तापमान में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना कितना दृढ़ मनोबल और उत्कृष्ट देशभक्ति वाला काम है।

विज्ञापन
Amit Shah said: I am not worried about India-China border,  when ITBP is there News in Hindi
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि ITBP जवानों के रहते उन्हें भारत-चीन सीमा की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। जब हमें मालूम है कि हमारा ITBP का जवान वहां गश्त लगा रहा है, तो किसी की मजाल नहीं है कि भारत की एक इंच जमीन का भी कोई अतिक्रमण कर पाए। दरअसल, अमित शाह बेंगलुरु में ITBP के आवासीय एवं गैर आवासीय परिसर के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ITBP सबसे दुर्गम क्षेत्रों में काम करने वाला सुरक्षाबल है। हम कल्पना ही नहीं कर सकते -42 डिग्री तापमान में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना कितना दृढ़ मनोबल और उत्कृष्ट देशभक्ति वाला काम है। लोगों ने ITBP जवानों को 'हिमवीर' उपनाम दिया है जो मुझे लगता है कि पद्म श्री, पद्म विभूषण से बड़ा है।
विज्ञापन


अमित शाह ने आगे कहा, भारत की विकास यात्रा में कानून-व्यवस्था का अच्छा होना अहम है और BPR&D के तत्वाधान में इसका रिसर्च बहुत अच्छे तरीके से हो ऐसे कुछ बदलाव हमने तीन साल में किए हैं, जो अब अपने परिणाम भी देने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed