फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah chairs high-level meeting security situation in Manipur

MHA: मणिपुर में सुरक्षा स्थिति को लेकर दिल्ली में समीक्षा बैठक, गृहमंत्री शाह समेत वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

Mon, 17 Jun 2024 11:21 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2024 11:21 AM IST
सार

MHA: नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा को लेकर बैठक की। गृहमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्र, राज्य सरकार, सेना और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
Amit Shah chairs high-level meeting security situation in Manipur
गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर की सुरक्षा स्थिति को लेकर बैठक की - फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

देश में तीसरी बार सत्ता में काबिज केंद्र सरकार देश के कई राज्यों में सुरक्षा की स्थिति को लेकर काफी सख्त नजर आ रही है। जम्मू-कश्मीर के हालातों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक के बाद केंद्र सरकार मणिपुर में सुरक्षा के स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


मैतेई और कुकी समुदाय से बातचीत करेगा गृह मंत्रालय
बैठक में अमित शाह ने बताया कि मणिपुर में जातीय विभाजन को पाटने के लिए गृह मंत्रालय जल्द से जल्द मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से बात करेगा। शाह ने निर्देश दिया कि पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। अगर आवश्यकता हुई तो केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई जाएगी। राज्य में शांति एवं सौहार्द बहाल करने के लिए केंद्रीय बलों को रणनीतिक रूप से तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


'राज्य में हिंसा की कोई और घटना न हो'
गृहमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राज्य में हिंसा की कोई और घटना न हो। उन्होंने मणिपुर के मुख्य सचिव को विस्थापित लोगों के लिए उचित स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। शाह ने विस्थापित हुए लोगों का पुनर्वास करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्य के सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत शिविरों में स्थिति की समीक्षा 
अमित शाह ने बैठक के दौरान राहत शिविरों में स्थिति की भी समीक्षा की। खासतौर पर उन्होंने भोजन, पानी, दवाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उचित उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। गृह मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार मणिपुर में सुरक्षा स्थिति को मजबूत करने में राज्य सरकार को सक्रिय रूप से सहयोग दे रही है।
बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो प्रमुख तपन डेका, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, सेना प्रमुख (नामित) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जीओसी थ्री कोर एचएस साही, मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी, मणिपुर के डीजीपी राजीव सिंह और असम राइफल्स के डीजी प्रदीप चंद्रन नायर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के काफिले पर हुआ था हमला
10 जून को मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया था। जिसमें एक जवान के घायल होने की सूचना मिली थी। ये हमला तब हुआ था जब मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम इलाके की ओर जा रहा था। हालांकि इस मामले में कार्रवाई करते हुए मणिपुर पुलिस ने इंफाल-जिरीबाम सड़क के किनारे के सिनाम गांव में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के कब्जे वाले चार बंकरों को ध्वस्त किया था।


इंफाल में एक घर में फेंका गया था ग्रेनेड
वहीं मणिपुर की राजधानी इंफाल में 11 जून को पोरोम्पैट में जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जेएनआईएमएस अस्पताल) में न्यूरोसर्जन डॉ. एम अमित कुमार के घर पर हमलावरों मे ग्रेनेड से हमला किया था। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। इस दौरान फेंके गए दो ग्रेनेड बमों में से एक ही फटा था, जिससे सिर्फ गाड़ी को नुकसान पहुंचा था। वहीं दूसरे ग्रेनेड को पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed