{"_id":"63ca9c66ed40cb31b46a058b","slug":"amit-shah-awards-aska-police-station-as-number-one-in-the-country-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police Stations Ranking: देश का नंबर वन पुलिस स्टेशन बना अस्का, गृहमंत्री शाह ने दिया खिताब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Police Stations Ranking: देश का नंबर वन पुलिस स्टेशन बना अस्का, गृहमंत्री शाह ने दिया खिताब
Fri, 20 Jan 2023 07:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 20 Jan 2023 07:31 PM IST
सार
यह पुरस्कार राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, नई दिल्ली में शुक्रवार को शुरू हुए डीजीएसपी/आईजीएसपी सम्मेलन 2022 के दौरान दिया गया। विज्ञप्ति के मुताबिक, अस्का पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार साहू ने शाह से प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
अस्का पुलिस थाना
- फोटो : Social Media
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ओडिशा के गंजम जिले के अस्का पुलिस थाने को नंबर एक पुलिस थाना के रूप में पुरस्कृत किया। साल 2022 के लिए पुलिस थानों की वार्षिक रैंकिंग में अस्का थाने को यह खिताब मिला। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
यह पुरस्कार राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, नई दिल्ली में शुक्रवार को शुरू हुए डीजीएसपी/आईजीएसपी सम्मेलन 2022 के दौरान दिया गया। विज्ञप्ति के मुताबिक, अस्का पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार साहू ने शाह से प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
165 विभिन्न मापदंडों पर होता है रैंक का निर्णय
डीजीएसपी/आईजीएसपी सम्मेलन में भाग ले रहे डीजीपी एसके बंसल ने कहा कि यह ओडिशा पुलिस के लिए बहुत गर्व और सम्मान का क्षण है। अधिकारियों ने कहा कि देश भर में पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग गृह मंत्रालय द्वारा एक वार्षिक अभ्यास है। रैंक का निर्णय 165 विभिन्न मापदंडों जैसे अपराध दर, जांच और मामलों के निपटान, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा के वितरण के आधार पर होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुल बिंदुओं में से लगभग 20 फीसद नागरिकों से पुलिस स्टेशन के बारे में मिले सुझाव पर भी आधारित हैं। अधिकारियों ने कहा कि रैंकिंग का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार करना और पुलिस थानों को अनुकूल बनाना है।