{"_id":"56e7a7914f1c1bcc148b4606","slug":"ambulances-carried-bhujbal-cash-to-kolkata-hawala-gangs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में भरकर कोलकाता भेजा गया था भुजबल का पैसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एंबुलेंस में भरकर कोलकाता भेजा गया था भुजबल का पैसा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री व एनसीपी नेता छगन भुजबल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन भुजबल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि भुजबल ने कार्रवाई से बचने के लिए एंबुलेंस में भरकर पैसे कोलकाता भेजे थे। जहां इन पैसों से वही कंपनियां खरीदी गई जिनका मालिक भुजबल परिवार ही था। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक कोलकाता में पैसे पहुंचने के बाद उन्हें दूसरे शहरों के अकाउंट्स में ट्रांसफर किया गया।
नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन घोटाला सहित आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे भुजबल से सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ की गई। ईडी के अधिकारियों ने कई घोटालों से जुड़े 870 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भुजबल से 11 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। उसके बाद रात में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ईडी ने भुजबल से करीब 11 घंटे की पूछताछ
सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे ईडी के अधिकारियों ने भुजबल से पूछताछ शुरू की थी। जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री से कोलकाता में हुए संदेहास्पद लेनदेन पर सवाल किया गया। इस दौरान ईडी के रवैये से साफ हो गया कि उनके पास पैसों को लेकर 'कई टन डाटा' मौजूद है।
इस दौरान ईडी ने भुजबल से नॉनस्टॉप पूछताछ की। ईडी ने पूछा कि आखिर उनकी कंपनी का पैसा कहां-कहां और कैसे पहुंचा? किसने-किसने उनकी कंपनी में पैसा लगाया है? छगन भुजबल से जिस समय ईडी पूछताछ कर रही थी उस समय उनके वकील भी साथ थे लेकिन उन्हें बाहर बैठाकर अकेले में पूछताछ की गई। करीब घंटे की पूछताछ के बाद रात 10 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी ने मामले में भुजबल समेत कई लोगों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
इस मामले में ईडी ने भुजबल के भतीजे समीर भुजबल को पहले ही गिरफ्तार किया है और भुजबल के बेटे पंकज से भी पूछताछ की जा चुकी है।
मालूम हो कि नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन, कालीना सेंट्रल लाइब्रेरी, अंधेरी आरटीओ आदि के ठेके में उप ठेका भतीजे समीर और बेटे पंकज भुजबल की कंपनियों को दिए गए जिससे भुजबल परिवार ने काफी धन कमाया।