{"_id":"5989ca484f1c1b08768b49d6","slug":"amarujala-poll-chandigarh-police-is-protecting-the-accused-because-he-is-son-of-the-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: बीजेपी नेता का बेटा होने की वजह से आरोपी को बचा रही चंडीगढ़ पुलिस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: बीजेपी नेता का बेटा होने की वजह से आरोपी को बचा रही चंडीगढ़ पुलिस
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll
हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर आईएएस अफसर की बेटी से लगे छेड़छाड़ के आरोपों पर चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेस किया था, जिसमें एसएसपी ईश सिंघल ने बताया था कि केस की हर एंगल से जांच की जा रही है और CCTV फुटेज लेने की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
एसएसपी ने आगे कहा था कि पुलिस पूरे सीन को रिक्रिएट कर रही है और जरूरत पड़ने पर धारा भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही इस दौरान एसएसपी ने मामले में किसी भी तरह के दबाव से इनकार किया था। उन्होंने संवाददाताओंं के सवाल के जवाब में कहा था कि पुलिस पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है। यदि दबाव होता तो पुलिस घटना वाले दिन मामला दर्ज नहीं करती।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या बीजेपी नेता का बेटा होने की वजह से चंडीगढ़ पुलिस छेड़छाड़ के आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 15,037 वोट मिले। इनमें 77.04 फीसदी (11,584) वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए माना कि बीजेपी नेता का बेटा होने की वजह से चंडीगढ़ पुलिस छेड़छाड़ के आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि 18.4 फीसदी (2767 वोट) पाठकों ने कहा कि छेड़छाड़ के आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस बचाने की कोशिश नहीं कर रही है। वहीं 4.56 फीसदी (686 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।