कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई पर कड़ी कार्रवाई की है। सोनिया ने बिश्नोई को कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य समेत पार्टी की जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया। वहीं, रणजी ट्रॉफी के दौरान उत्तराखंड क्रिकेट टीम से जुड़ी एक अहम खबर चर्चा में बनी हुई है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही क्लिक पर और एक ही जगह पर...
2 of 6
कुलदीप बिश्नोई
- फोटो : Social media
कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को सभी पदों से हटाया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में अपनी अंतरात्मा की आवाज पर क्रॉस वोटिंग करने वाले वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष से बिश्नोई की सदस्यता खत्म करने की भी सिफारिश करेगी। पढ़ें पूरी खबर
राज्यसभा चुनाव के बाद कितनी ताकतवर हुई भाजपा
राज्यसभा का चुनाव खत्म हो चुका है। 15 राज्यों की कुल 57 सीटों पर चुनाव होने थे। इनमें से 41 पर निर्विरोध प्रत्याशी जीत गए, वहीं शुक्रवार 10 जून को बाकी 16 सीटों पर चुनाव हुए। अब हर किसी की नजर 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 6
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
1.74 करोड़ का खाना खा गए उत्तराखंड के क्रिकेटर
भारतीय क्रिकेट और विवादों का गहरा नाता है। मैदान से लेकर बाहर तक हर सीजन में कोई न कोई विवाद सामने आ जाता है। रणजी ट्रॉफी 2021-22 सीजन भी इससे अछूता नहीं रहा। दूसरे क्वार्टरफाइनल में मुंबई और उत्तराखंड की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मुकाबले को 41 बार के चैंपियन मुंबई ने रिकॉर्ड 725 रनों से अपने नाम कर लिया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 250 सालों के इतिहास में किसी टीम की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत थी। पढ़ें पूरी खबर
5 of 6
शहबाज शरीफ
- फोटो : facebook/ShehbazSharif
पाकिस्तान की खस्ता माली हालत
पाकिस्तान में अगले वित्त वर्ष से देश के गहराते आर्थिक संकट का साफ संकेत मिला है। शुक्रवार को बजट पेश होने के बाद आर्थिक विशेषज्ञों ने एक स्वर से कहा कि इस बजट में देश के दीर्घकालिक विकास की बलि चढ़ा दी गई है। आलोचकों ने यहां तक आरोप लगाया है कि बजट दस्तावेज अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने तैयार किया, जिस पर वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने दस्तखत भर कर दिए। पढ़ें पूरी खबर