{"_id":"5bfab8cbbdec22416713912a","slug":"amar-ujala-poll-voters-think-tourists-should-be-banned-from-places-like-sentinel-island","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : सेंटिनल द्वीप जैसे स्थानों पर पर्यटकों के जाने पर लगना चाहिए प्रतिबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : सेंटिनल द्वीप जैसे स्थानों पर पर्यटकों के जाने पर लगना चाहिए प्रतिबंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडमान के सेंटिनल द्वीप में आदिवासियों के तीरों से अमेरिकी नागरिक की हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। आयोग ने सरकार के उस फैसले पर भी सवाल उठाए हैं, जिसमें अंडमान के 29 द्वीपों को पर्यटन के लिए विदेशी नागरिकों के लिए खोले जाने की इजाजत दी गई थी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि अंडमान के सेंटिनल द्वीप पर अमेरिकी नागरिक जॉन ऐलन चाऊ की हत्या के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार है। उनका कहना है कि उन्होंने पहले भी सरकार को पत्र लिख कर चेताया था कि वह अंडमान के 29 द्वीपों को विदेशी नागरिकों के लिए न खोले।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सेंटिनल द्वीप जैसे स्थानों पर पर्यटकों के जाने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में 73.87 फीसदी पाठकों ने माना कि सेंटिनल द्वीप जैसे स्थानों पर पर्यटकों के जाने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए, जबकि 26.13 फीसदी पाठकों ने कहा कि सेंटिनल द्वीप जैसे स्थानों पर पर्यटकों के जाने पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए।