{"_id":"5cc9b9d3bdec22076100a59a","slug":"amar-ujala-poll-vote-percentage-will-increase-if-general-elections-occur-in-winters","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : जनता की राय, ठंड में हों आम चुनाव तो बढ़ेगा मतदान प्रतिशत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : जनता की राय, ठंड में हों आम चुनाव तो बढ़ेगा मतदान प्रतिशत
Wed, 01 May 2019 08:52 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 01 May 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ता का महासंग्राम यानी लोकसभा चुनावों के लिए मतदान के चार चरण पूरे हो चुके हैं। मतदान के फीसद के हिसाब से देखा जाए तो अभी भी मतदाता जागरूकता वैसी नहीं आ पाई है जिसकी अपेक्षा थी। चुनाव आयोग ने वोटरों को बूथ तक खींचने के लिए वोट की महत्ता बताने से लेकर विज्ञापन तक का प्रयोग किया है। भीषण गर्मी को भी वोट फीसद अपेक्षा के अनुरूप न रहने का एक कारण माना जाता है।
विज्ञापन
इसी को लेकर अमर उजाला ने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या आम चुनाव गर्मियों के बजाय ठंड के मौसम में कराए जाएं तो मतदान प्रतिशत बढ़ेगा? इसके जवाब में तुल 5549 वोट पड़े। इसमें 73.83 फीसद लोगों ने कहा कि ठंड में आम चुनाव कराने से वोट प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होगी, वहीं 26.17 फीसद लोगों ने कहा कि गर्मी के स्थान पर ठंड में चुनाव का आयोजन भी मतदान प्रतिशत में कोई अंतर नहीं ला पाएगा।
विज्ञापन