{"_id":"57ff7a4d4f1c1bf62d28e972","slug":"amar-ujala-poll-people-give-credit-to-indian-army-for-surgical-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाठकों ने भारतीय सेना को दिया सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाठकों ने भारतीय सेना को दिया सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Oct 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना द्वारा 28 सितंबर को पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइस इन दिनों बहुत चर्चा में है। भारतीय सेना द्वारा की गई इस सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सभी नेता एक दुसरे पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने बुधवार को कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का क्रेडिट सेना और 127 करोड़ देशवासियों को जाता है। हम सर्जिकल स्ट्राइक का क्रेडिट नहीं ले रहे हैं। मुंबई में कार्यक्रम के दौरान परिकर ने कांग्रेस के उन दावों को भी खारिज कर दिया, जिनमें यूपीए के शासनकाल के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर की रात की गई सर्जिकल स्ट्राइक सरकार के अहम फैसले के परिणाम स्वरूप हुई, जिस पर सभी को हर्षित होना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर सर्जिकल स्ट्राइक को चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगाया है। हर रोज सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पक्ष- विपक्ष के नेताओं के बयान आ रहे हैं। बुधवार को रक्षा मंत्री के बयान पर अमर उजाला ने अपने पाठकों से सर्जिकल स्ट्राइस के मुद्दे पर पोल का सवाल पूछा।
विज्ञापन
पोल में पाठकों से सवाल किया गया था कि इस 'सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय सबसे जाता किसे जाता है।?' पोल में पूछें गए इस सवाल में हमने पाठकों को तीन विकल्प दिए। जिसमे पहला विकल्प 'पीएम मोदी' दूसरा विकल्प 'भारतीय सेना'और तीसरा विकल्प 'रक्षा मंत्री मनोहर परिकर' था।
इस सवाल पर हमें कुल 7865 वोट प्राप्त हुए। जिसमें सबसे ज्यादा पाठकों ने सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय भारतीय सेना को दिया है। इस सवाल पर भारतीय सेना के पक्ष में सबसे ज्यादा 61.75% यानि 4857 पाठकों ने वोट किए गए। वहीं 36.54 % यानि 2874 पाठकों ने पीएम मोदी को इस सर्जिकल स्ट्राइक का क्षेय दिया। करीब 1.7 यानि 134 पाठक ऐसे हैं जिन्होंने रक्षा मंत्री को सेना की इस कार्रवाई का क्षेय दिया हैं।