{"_id":"578328ed4f1c1b446c7fcbc4","slug":"amar-ujala-poll-on-kashmir-violence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: अलगाववादियों पर लगाम न लगाना कश्मीर हिंसा की बड़ी वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: अलगाववादियों पर लगाम न लगाना कश्मीर हिंसा की बड़ी वजह
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
आतंकी बुरहान वानी के सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी फिर से सुलग उठी है। अभी तक 23 लोग हिंसा का शिकार हो चुके हैं, जिसमें एक पुलिस कर्मी भी शामिल है जिसकी गाड़ी रविवार दोपहर झेलम नदी में प्रदर्शनकारियों द्वारा ढकेल दी गई थी।
विज्ञापन
कश्मीर में बढ़ रही हिंसा पर अमर उजाला डॉट कॉम द्वारा पोल किया गया जिसमें यह बात निकल कर आई कि अलगाववादियों पर लगाम न लग पाने के कारण घाटी के हालात बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला के पोल में 3,225 पाठकों ने हिस्सा लिया।
Trending Videos
ये था पोल का सवाल
पोल में सवाल पूछा गया था कि 'कश्मीर में बिगड़ते हालात के लिए कौन जिम्मेदार?' इसके जवाब के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला विकल्प था केंद्र सरकार की नीति, दूसरा था राज्य सरकार का लचर रवैया और तीसरा विकल्प था अलगाववादियों पर लगाम न लग पाना।
कुल मतों में से 1,825 (56.59%) पाठकों का मानना है कि अलगाववादियों पर लगाम न लग पाना कश्मीर हिंसा की बड़ी वजह है वहीं 691 (21.43%) पाठक राज्य सरकार के लचर रवैये को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
इस पोल में केवल 709 (21.98%) पाठकों का मानना है कि कश्मीर में बिगड़ते हालात के लिए केंद्र सरकार की नीति जिम्मेदार है।
Published By Rahul Sankrityayan