{"_id":"579c7eb54f1c1b1c1521ecf0","slug":"amar-ujala-poll-86-percent-says-rahul-will-not-revamp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: यूपी में राहुल की कवायद नहीं फूंक पाएगी कांग्रेस में जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: यूपी में राहुल की कवायद नहीं फूंक पाएगी कांग्रेस में जान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Jul 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस आगामी यूपी चुनाव को लेकर काफी रणनीतिक तरीके से कदम बढ़ा रही है। वह अपनी परंपरा को छोड़कर मोदी और नीतीश को कुर्सी तक पहुंचाने वाले प्रशांत किशोर का सहारा ले रही है और उन्हे के बताए रास्ते पर चल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने यूपी में कांग्रेस की जीत के बाद सत्ता में आने के बाद सीएम पद पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का नाम आगे किया है।
बावजूद इसके यूपी की 68 फीसद जनता का मानना है कि राहुल अपना करिश्मा नहीं दिखा पाएंगे। इस बात का खुलासा अमर उजाला द्वारा कराए गए एक पोल से हुआ है।
पोल में पूछा गया था कि कार्यकर्ताओं से राहुल का सीधा संवाद क्या कांग्रेस में जान फूंक पाएगा? इस पर करीब 68 फीसद पाठकों ने पोल में बताया कि राहुल का संवाद कांग्रेस में जान नहीं फूंक पाएंगे। वहीं 29 फीसद का मानना है कि कांग्रेस मजबूत होकर उभरेगी जबकि 5 फीसद लोग कुछ भी उत्तर देने से बचे।
विज्ञापन