फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: 79 percent people thaught arrest is right, who celebrate the Pakistan's victory

अमर उजाला पोलः पाक की जीत पर जश्न मनाने वालों की गिरफ्तारी सही

Wed, 21 Jun 2017 07:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 21 Jun 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: 79 percent people thaught arrest is right, who celebrate the Pakistan's victory
अमर उजाला पोल

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने के कारण मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार इसलिए किया गया क्योंकि वे लोग भारत की हार पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। 

विज्ञापन


इस तरह का एक और मामला केरल के कासरगोड का है, जहां भारत पर पाकिस्तान की जीत का कथित तौर पर जश्न मनाने के लिए 23 लोगों पर दंगा करने और गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने कहा कि गैर कानूनी तरीके से एकत्रित होने, दंगा करने और भारतीय दंड संहिता के तहत विस्फोटक पदार्थों का लापरवाहीपूर्ण इस्तेमाल करने के आरोप में कुल 23 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की जीत पर मध्यप्रदेश में जश्न मनाने वाले 15 लोगों की गिरफ्तारी को क्या आप स‌ही मानते हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 


कुल 21,426 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 79.18 फीसदी यानि 16,966 पाठकों ने15 लोगों की गिरफ्तारी को सही माना है। 18.63 फीसदी यानि 3,992 पाठकों ने गिरफ्तारी को सही नहीं माना। वहीं, 2.18 फीसदी यानि 959 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed