फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa CM Pramod Sawant Cabinet Ministers List 2022 Net Worth Age Education Know All Details

कैसी है गोवा की नई कैबिनेट: सबसे अमीर मंत्री केवल 12वीं पास, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सबसे पढ़े-लिखे मंत्रियों में 

Mon, 28 Mar 2022 01:52 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार
नई कैबिनेट में चार पुराने चेहरों को जगह नहीं मिली। इनमें से तीन पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं, पिछली सरकार की इकलौती महिला मंत्री रहीं जेनिफर मोनसेरेट जीतने के बाद भी कैबिनेट में जगह नहीं बना पाईं।
loader
Goa CM Pramod Sawant Cabinet Ministers List 2022 Net Worth Age Education Know All Details
प्रमोद सावंत। - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को लगातार दूसरी बार शपथ ले ली। सावंत के साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। नई कैबिनेट से चार पुराने चेहरों की छुट्टी हो गई। वहीं, तीन फिर से मंत्रिमंडल में शामिल होने में सफल रहे। सावंत कैबिनेट में पांच नए चेहरों को मौका मिला।

गोवा की नई सरकार में शामिल मंत्री कितने पढ़े-लिखे हैं? इन मंत्रियों के पास कितनी संपत्ति है? उम्र के लिहाज से प्रमोद सावंत की कैबिनेट कैसी है? आइए जानते हैं...

नई कैबिनेट में चार पुराने चेहरों को जगह नहीं मिली। इनमें जेनिफर मोनसेरेट, फिलिप रोड्रिग्स, माइकल लोबो और दीपक पौस्कर शामिल हैं। इन चारों में से तीन पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं, पिछली सरकार की इकलौती महिला मंत्री रहीं जेनिफर मोनसेरेट जीतने के बाद भी कैबिनेट में जगह नहीं बना पाईं। माइकल लोबो चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए गए थे। वहीं, फिलिप रोड्रिग्स ने भी पार्टी छोड़कर एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और हार गए। दीपक पौस्कर टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ चुके हैं। जिन मंत्रियों को दोबारा कैबिनेट में जगह मिली उनमें विश्वजीत राणे, मौविन गोडिन्हो और नीलेश कैबराल शामिल हैं। 

सावंत कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति
सावंत की नई कैबिनेट में शामिल सभी मंत्री करोड़पति हैं। यहां तक कि किसी भी मंत्री की संपत्ति 2.67 करोड़ रुपये से कम नहीं है।  गोविंद गौडे सावंत कैबिनेट के सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं। 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते गौडे चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। 50 साल के गौडे के पास 2.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन पर 29 लाख रुपये से ज्यादा की देनदारी भी है। कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री अतनासियो मोनसेराते हैं। मोनसेराते के पास कुल 48.48 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की बात करें तो उनके पास 9.37 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सावंत अपनी कैबिनेट के तीसरे सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं। कैबिनेट में शामिल बाकी पांच मंत्रियों की संपत्ति 10 करोड़ से ज्यादा है। सावंत कैबिनेट की औसत संपत्ति 19.49 करोड़ रुपये है। 

दो मंत्री 12वीं पास तो दो परास्नातक
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पोंडा से जीतकर मंत्री बने रवि नाइक कैबिनेट के सबसे पढ़े-लिखे मंत्री हैं। दोनों ने परास्नातक किया है। सावंत ने पुणे स्थित तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ से मास्टर इन सोशल वर्क की डिग्री ली है। वहीं, नाइक राजनीति शास्त्र में एमए हैं। बाकी सात मंत्रियों में दो स्नातक, दो 12वीं पास तो तीन ने डिप्लोमा किया है। सुभाष शिरोडकर और सबसे अमीर विधायक अतनासियो मोनसेराते कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। दोनों 12वीं पास हैं। 

75 साल के रवि नाइक सबसे बुजुर्ग मंत्री 
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कैबिनेट के सबसे युवा मंत्रियों में शामिल हैं। 48 साल के सावंत कैबिनेट में दूसरे सबसे युवा मंत्री हैं। रोहन खुंटे कैबिनेट के सबसे युवा चेहरे हैं। 47 साल के खुंटे और 48 के सावंत के अलावा 49 के नीलेश कैबराल ही 50 की उम्र से कम के मंत्री हैं। कैबिनेट की औसत उम्र 56.66 साल है। तीन मंत्री 50 से कम के हैं, जबकि तीन मंत्री 50 से 60 साल के बीच हैं। 60 से 70 के बीच दो मंत्री हैं। वहीं 75 साल रवि नाइक सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं। तीन सबसे उम्रदराज मंत्रियों में 70 साल के सुभाष शिरोडकर और 62 साल के मौविन गोडिन्हो शामिल हैं। चार मंत्री दागी भी हैं। इनमें से तीन पर एक-एक मामला चल रहा है तो एक मंत्री पर तीन मामले चल रहे हैं। सबसे अमीर विधायक अतनासियो मोनसेराते पर सबसे ज्यादा तीन केस चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed