{"_id":"5b3024714f1c1bf86e8b9b1b","slug":"all-trains-in-ncr-will-now-be-the-train-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर की सभी ट्रेनों में अब होंगे ट्रेन कैप्टन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एनसीआर की सभी ट्रेनों में अब होंगे ट्रेन कैप्टन
राहुल शर्मा, अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 25 Jun 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल सफर के दौरान यात्रियों को अगर कोई समस्या हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं। समस्या का समाधान करने के लिए ट्रेनों में अब ट्रेन कैप्टन तैनात किए जाएंगे। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन की प्रयागराज, कानपुर शताब्दी, इलाहाबाद-जयपुर, श्रमशक्ति समेत सभी प्रमुख ट्रेनों में ट्रेन कैप्टन तैनात रहेंगे। इसकी शुरुआत दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस से रविवार को हुई। ट्रेनों में गंदगी, खाने पीने, टॉयलेट में पानी न होने, कूलिंग न होने जैसी समस्याओं की शिकायतें अमूमन रहती है।
विज्ञापन
इन समस्याओं के समाधान के लिए रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन समेत सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया कि वह ट्रेनों में ट्रेन कैप्टन तैनात करें। एनसीआर के इलाहाबाद मंडल की बात करें तो इसकी शुरुआत प्रयागराज एक्सप्रेस से हो गई। इलाहाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित का कहना है कि मंडल की प्रयागराज एक्सप्रेस में ट्रेन कैप्टन की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा शताब्दी, श्रमशक्ति, इलाहाबाद - जयपुर, संगम समेत कई अन्य ट्रेनों में भी ट्रेन कैप्टन की तैनाती की जाएगी। मंडल के अलावा इलाहाबाद से गुजरने वाली दूसरे जोन की ट्रेनों में भी ट्रेन कैप्टन रहेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे ने शिवगंगा एक्सप्रेस से इसकी शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन
सीनियर टिकट निरीक्षक को बनाया जाएगा ट्रेन कैप्टन
ट्रेन के सबसे सीनियर टिकट निरीक्षक को ही ट्रैन कैप्टन बनाया जाएगा। उसे कैप्टन का बैज भी संबंधित जोनल रेलवे की ओर से दिया जाएगा। ताकि यात्री उसे पहचान सकें और किसी भी तरह की समस्या के लिए ट्रेन कैप्टन से संपर्क कर सकें। ड्यूटी खत्म होने पर कैप्टन बैज आगे की यात्रा में ड्यूटी करने वाले वरिष्ठ टिकट निरीक्षक को सौंपेंगे। ट्रेन कैप्टन का मोबाइल नंबर रिजर्वेशन चार्ट पर भी अंकित करने की तैयारी है।
विज्ञापन