{"_id":"5e0d6a0b8ebc3e87cb39ccce","slug":"all-schools-up-to-10th-standard-in-patna-to-remain-closed-till-5th-january-due-to-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में ठंड का प्रकोप जारी, पटना में पांच जनवरी तक 10वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में ठंड का प्रकोप जारी, पटना में पांच जनवरी तक 10वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी
Thu, 02 Jan 2020 09:26 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 02 Jan 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
ठंड के कारण पटना के स्कूल पांच जनवरी तक के लिए हुए बंद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में सर्दी का कहर जारी है। पिछले 10 सालों में यह पहला ऐसा मौका है जब 15 दिनों से लोग ठंड से परेशान हैं। पटना और गया में रिकॉर्ड सर्दी ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। गया में हल्की, जबकि सहरसा, नवादा, बेगूसराय सहित राज्य के कई हिस्सों में बूंदा-बांदी हुई। राज्य की राजधानी पटना सहित कई जगहों पर दोपहर तक बादल छाए रहे।
विज्ञापन
Bihar: All schools up to 10th standard in Patna to remain closed till 5th January, in view of cold wave conditions.
— ANI (@ANI) January 2, 2020
शीतलहर के कारण पटना के जिलाधिकारी ने शहर के सभी 10वीं कक्षा तक के स्कूलों को पांच जनवरी तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश निजी और सरकारी विद्यालयों पर लागू होगा। इससे पहले जिलाधिकारी ने ठंड के कारण दो जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था। शीतलहर और कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी का कहना है कि आगे मौसम को देखते हुए स्कूल खोलने के संबंध में फैसला लिया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर की रात को बिहार में पश्चिमी विक्षोभ ने प्रवेश किया है। जिससे बारिश की संभावना बनी है। मौसम विभाग के अनुसार तीन-चार दिनों के बाद जब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो जाएगा तो एकबार फिर पूरे प्रदेश में तापमान तेजी से गिरेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
विज्ञापन