{"_id":"61ab7250c92061447201b78a","slug":"all-divine-forces-coming-together-something-good-will-happen-this-time-kejriwal-on-goa-polls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Goa Assembly polls: केजरीवाल बोले- 'इस बार सारी 'दैवीय ताकतें' एकजुट हो रहीं, कुछ अच्छा होगा'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Assembly polls: केजरीवाल बोले- 'इस बार सारी 'दैवीय ताकतें' एकजुट हो रहीं, कुछ अच्छा होगा'
Sat, 04 Dec 2021 07:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:21 PM IST
सार
दिल्ली के सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी 'ईमानदार राजनीति' का प्रतिनिधित्व करती है। गोवा के सीएम प्रत्याशी का एलान उपयुक्त समय पर किया जाएगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Twitter @AamAadmiParty
विस्तार
गोवा विधानसभा चुनाव- 2022 का सियासी घमासान शुरू हो चुका है। सभी दलों के नेताओं का लगातार वहां पहुंचना जारी है। दिल्ली के सीएम व आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गोवा चुनाव को लेकर शनिवार को रहस्यमीय टिप्पणी की। उन्होंने कहा- 'सारी दैवीय ताकतें' एकजुट हो रही हैं, कुछ अच्छा होगा'।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी 'ईमानदार राजनीति' का प्रतिनिधित्व करती है। गोवा के सीएम प्रत्याशी का एलान उपयुक्त समय पर किया जाएगा। केजरीवाल शनिवार को गोवा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पार्टी के स्थानीय नेता अमित पालेकर से मुलाकात की। पालेकर ओल्ड गोवा विरासत परिसर में 'अनधिकृत' तरीके से बनाए जा रहे एक बंगले के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन कर रह थे। गोवा सरकार द्वारा विवादित ढांचे के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा के बाद शुक्रवार को उन्होंने अनशन समाप्त किया।
विज्ञापन
पालेकर के आवास पर पत्रकारों से चर्चा में केजरीवाल ने कहा, 'यह गोवा के लोगों की जीत है। इस बार सभी दैवीय शक्तियां एक साथ आ रही हैं और कुछ अच्छा होने वाला है।' केजरीवाल ने यह भी कहा कि पार्टी को पालेकर पर गर्व है। आप ईमानदारी की राजनीति करती है। वह जनता के संघर्ष का प्रतिनिधित्व करती है। वह जनता के मुद्दे उठाती है। तीसरे दिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण डॉक्टरों की सलाह के बाद भी पालेकर ने अपना अनशन खत्म नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी को वास्तव में पालेकर पर गर्व है। जो कोई कहता है कि पालेकर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए उपवास कर रहे थे, उन्हें भी ऐसे लंबे उपवासों में शामिल होना चाहिए जो आत्मा को शुद्ध करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि अनशन एक आध्यात्मिक अनुभव है। मैंने भी अनशन किया था। उल्लेखनीय है कि अन्ना हजार के नेतृत्व में 2011 में किए गए भ्रष्टाचार विरोधी अनशन में केजरीवाल ने भी हिस्सा लिया था।
यह पूछने पर कि क्या पालेकर गोवा में आप के सीएम प्रत्याशी होंगे? केजरीवाल ने कहा कि सीएम प्रत्याशी का फैसला उचित समय पर लिया जाएगा। उन्होंने इस आरोप का भी खंडन किया कि पालेकर ने खुद को आप के सीएम चेहरे के तौर पर पेश करने के लिए अनशन किया।
Trending Videos
बहुत जल्द ही भाजपा का ‘क्लोन’ बन जाएगी आप: चिदंबरम
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी बहुत जल्द भाजपा का ‘क्लोन’ बन जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसी की नकल करना चापलूसी का सबसे उच्च स्वरूप है। आप जितना ही भाजपा की नकल करती है, उतना ही कम प्रासंगिक होती जाती है। बहुत जल्द आप, भाजपा का क्लोन बन जाएगी।’’