फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All crew members rescued from tugboat that went adrift off Alibag coast news in hindi

Maharashtra: अरब सागर में बही टगबोट में मौजूद सभी लोगों को बचाया गया, तूफानी मौसम में फंस गया था मालवाहक जहाज

Fri, 26 Jul 2024 11:31 AM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 26 Jul 2024 11:31 AM IST
सार

जेएसडब्ल्यू द्वारा संचालित एक छोटा मालवाहक जहाज आज जयगढ़ और सालाव के बीच तूफानी मौसम में फंस गया। कम दृश्यता और तेज हवाओं के कारण यह जहाज बह गया। एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को कोलाबा तट के पास इंजन बंद होने के बाद टगबोट बह गई। 

विज्ञापन
All crew members rescued from tugboat that went adrift off Alibag coast news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के अलीबाग तट के पास अरब सागर में बह गई एक टगबोट के चालक दल के सभी 14 सदस्यों को बचा लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। तटरक्षक बल की मदद से जेएसडब्ल्यू समूह ने बचाव अभियान चलाया। तटरक्षक बल के एक हेलीकॉप्टर को बचाव अभियान में लगाया गया। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने बताया कि सुबह के नौ बजे बचाव अभियान चलाया गया था और सभी सदस्यों को बचा लिया गया।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर के जरिए चालक दल के सदस्यों को टगबोट के निकाल कर अलीगढ़ बीच ले जाया गया। फिलहाल ये सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। जेएसडब्ल्यू समूह ने कहा, "जेएसडब्ल्यू द्वारा संचालित एक छोटा मालवाहक जहाज आज जयगढ़ और सालाव के बीच तूफानी मौसम में फंस गया। कम दृश्यता और तेज हवाओं के कारण यह जहाज बह गया। एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को कोलाबा तट के पास इंजन बंद होने के बाद टगबोट बह गई।"
विज्ञापन


 रायगढ़ पुलिस, तटरक्षक और राजस्व अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया गया। भारी बारिश, उच्च ज्वार और तेज हवाओं के कारण बचाव अभियान में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed