फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alert: Young man who returned from Kerala to Kolkata shows symptoms of Nipah virus, admitted to hospital

अलर्ट: केरल से कोलकाता लौटे युवक को निपाह वायरस के लक्षण, अस्पताल में कराया भर्ती

Wed, 20 Sep 2023 09:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 20 Sep 2023 09:17 PM IST
सार

मरीज को तेज बुखार की शिकायत के बाद पहले केरल के एर्नाकुलम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह बंगाल लौटा था।

विज्ञापन
Alert: Young man who returned from Kerala to Kolkata shows symptoms of Nipah virus, admitted to hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

केरल से कोलकाता लौटे एक युवक को निपाह वायरस संक्रमण के लक्षणों के साथ कोलकाता के बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बर्धमान निवासी युवक को तेज बुखार और गले में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह केरल में श्रमिक के रूप में काम कर रहा था। डॉक्टरों की टीम उस पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उसके परिवार के सदस्य ने कहा, संक्रमण की पुष्टि के लिए आवश्यक परीक्षण अभी तक नहीं किया गया है। युवक की उम्र करीब 20 वर्ष है। वह केरल से लौटा है, जहां निपाह वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मरीज को तेज बुखार की शिकायत के बाद पहले केरल के एर्नाकुलम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह बंगाल लौटा था। कुछ ही दिनों में वह फिर से बीमार पड़ गया। उसे पहले नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल और फिर बेलियाघाटा आईडी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर उस पर कड़ी नजर रख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed