{"_id":"5c4e4608bdec2273a9248bb2","slug":"akbaruddin-owaisi-said-that-gadkari-is-showing-mirror-to-pmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी की टिप्पणी पर बोले ओवैसी-केंद्रीय मंत्री ने दिखाया पीएम को आईना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गडकरी की टिप्पणी पर बोले ओवैसी-केंद्रीय मंत्री ने दिखाया पीएम को आईना
Mon, 28 Jan 2019 05:30 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 28 Jan 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बेबाक टिप्पणियां जहां सुर्खियां बन रही हैं, वहीं विपक्षी दलों को मोदी सरकार और भाजपा पर हमले का भी मौका दे रही हैं। दरअसल सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि जनता को सपने दिखाने वाले नेता पसंद हैं, पर पूरा नहीं करने पर जनता पिटाई भी करती है। इसलिए ऐसा वादा नहीं करना चाहिए, जिसे पूरा न किया जा सके।
विज्ञापन
गडकरी की इस टिप्पणी से कांग्रेस और एआईएमआईएम सांसद को भाजपा पर निशाना साधने का एक मौका मिल गया है। ओवैसी ने कहा कि गडकरी का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘पीएमओ सर नितिन गडकरी ने आपको बड़ी चालाकी से आईना दिखा दिया है।’ वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस ने गडकरी को कोट करते हुए ट्वीट किया, ‘केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। मोदीजी जनता आ रही है।’
विज्ञापन
@PMOIndia sir @nitin_gadkari is showing you the mirror ,and in a very subtle way ........ https://t.co/W8CvyC2Rmr
विज्ञापन विज्ञापन— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) January 27, 2019
इससे पहले तीन राज्यों में भाजपा की हार पर गडकरी ने कहा था कि नेता को जीत और हार दोनों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हालांकि उसके अगले दिन गडकरी ने सफाई देते हुए अपने आलोचकों, विपक्ष और मीडिया के एक वर्ग पर पार्टी और उनके बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने उस अफवाह को भी खारिज कर दिया कि आरएसएस पीएम मोदी को बदल कर उन्हें नेता बनाना चाहता है।