फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar and Sharad Pawar met Today Supriya Sule says this is not political meeting

Maharashtra: अजित और शरद पवार ने की मुलाकात, सुप्रिया सुले बोलीं- यह राजनीतिक नहीं पारिवरिक बैठक

Sat, 11 Nov 2023 01:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 11 Nov 2023 01:43 AM IST
सार

शरद पवार के भाई और सकाल मीडिया समूह के मालिक प्रताप पवार के घर शरद पवार और अजित पवार ने शुक्रवार को मुलाकात की। दोनों नेता करीब एक घंटे यहां साथ रहे। बैठक के बारे में सुप्रिया सुले ने बताया कि प्रताप पवार की पत्नी अस्वस्थ्य हैं।

विज्ञापन
Ajit Pawar and Sharad Pawar met Today Supriya Sule says this is not political meeting
शरद पवार, अजित पवार - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों खींचतान जारी है। इस बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात ने राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। बैठक की जानकारी देते हुए सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह राजनीतिक मुलाकात नहीं है। 

विज्ञापन

सुले- चाची अस्वस्थ्य इसलिए पवार परिवार इकट्ठा हुआ
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शरद पवार के भाई और सकाल मीडिया समूह के मालिक प्रताप पवार के घर शरद पवार और अजित पवार ने मुलाकात की। दोनों नेता करीब एक घंटे यहां साथ रहे। बैठक के बारे में सुप्रिया सुले ने बताया कि प्रताप पवार की पत्नी अस्वस्थ्य हैं। इसी वजह से पवार परिवार उनका हालचाल लेने इकट्ठा हुआ था। हमारी राजनीतिक विचारधाराएं अलग-अलग हैं लेकिन हमारा परिवार तो एक ही है। निजी और सामाजिक जीवन में अंतर है। पवार परिवार हल साल दिवाली समारोह के लिए बारामती में इकट्ठा होता है लेकिन इस बार चाची की तबियत खराब है, जिस वजह से हम उन्हें यहां देखने आए थे। 

विज्ञापन

अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे अजित पवार
वहीं, अजित गुट के नेता अंकुश काकड़े ने बताया कि डिप्टी सीएम अब डेंगू से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। जल्द ही वह ठीक हो जाएंगे। डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह बड़ी सभाओं में शामिल होने से थोड़ा परहेज करें। वहीं, सहकारिता मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने बताया कि शरद पवार के साथ अजित की मुलाकात को राजनीतिक रंग देने की आवश्यकता नहीं है। बता दें, चाचा से मिलने के बाद अजित पवार केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली रवाना हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान करने के बाद अजित पवार की मां ने मीडिया से बात की थी। इस दौरान उन्होंने क्या कहा, पढ़िए…
‘बारामती में हर व्यक्ति अजित पवार से प्यार करता हैं। उन्हें मानता है। हर कोई उनके बारे में बात करता है। एक मां होने के कारण मुझे ऐसा लगता है कि मेरे बेटे अजित को मुख्यमंत्री होना चाहिए। राज्य की जनता की तरह मैं भी अजित पवार को मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहती हूं। आगे क्या होगा, अब यह तो मैं नहीं बता सकती, देखते हैं। बारामती के सभी लोग हमारे अपने हैं। हर कोई अजित से प्यार करता है।’


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed