फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air quality in holy city of Varanasi most toxic in India report says

दिल्ली-एनसीआर में जारी है हवा का आपातकाल, वाराणसी सबसे प्रदूषित

Sat, 11 Nov 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Nov 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Air quality in holy city of Varanasi most toxic in India report says
toxic - फोटो : toi

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में हवा का आपातकाल जारी है। 7 नवंबर से 10 नवंबर की शाम 4 बजे तक करीब 82 घंटे बीत चुके हैं। लगातार हवा में पर्टिकुलेट मैटर (हवा में मौजूद खतरनाक बारीक कण) 2.5 का स्तर 300 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ऊपर जबकि पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) 10 का स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ऊपर बना हुआ है। 

विज्ञापन



अब तो स्थिति और बिगड़ गई है। वाराणसी शुक्रवार को वायु प्रदूषण के मामले में देश का सबसे प्रदूषित शहर रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह से यूपी में आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों में हवा अतिगंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


सभी जगह हवा दमघोंटू है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक अगले दो दिन तक दिल्ली में हवा आपात स्थिति में ही रहेगी। सुबह और शाम को घने कोहरे के साथ आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें-दिल्ली से भी जहरीली है मुरादाबाद और हावड़ा की हवा, नहीं है CPB की नजर
 

Air quality in holy city of Varanasi most toxic in India report says
pollution in delhi - फोटो : ANI
उत्तर-पश्चिम से हवा दिल्ली की तरफ आ रही है। दिल्ली के कई हिस्सों में धुआं छटा है। हालांकि प्रदूषण कम नहीं हुआ है। दोपहर के वक्त हवा की गति में थोड़ी सी रफ्तार बढ़ी है इससे अगले दो दिनों में प्रदूषण छंटने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण यदि पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में बारिश हुई तो यह दिल्ली-एनसीआर के लिए वरदान साबित हो सकती है। 
 

विभिन्न शहरों का एक्यूआई - सभी जगह गंभीर स्थिति 
वाराणसी (491) , गाजियाबाद (485), गुरुग्राम (480), दिल्ली (468), भिवाड़ी (463), लखनऊ (462), कानपुर (461), फरीदाबाद (428), आगरा (404) 

नोट : सीपीसीबी के मुताबिक 401 से ऊपर की स्थिति गंभीर प्रदूषित हवा की स्थिति दर्शाती है। इसमें सबसे प्रभावी प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 है। 9 नवंबर को सात बजे दिल्ली-एनसीआर में घोषित हुई हवा की इमरजेंसी अभी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed