{"_id":"5c2fbf04bdec22569d466ca2","slug":"air-india-special-flights-for-allahabad-in-view-of-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेला के मद्देनजर इलाहाबाद के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुंभ मेला के मद्देनजर इलाहाबाद के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ानें
Sat, 05 Jan 2019 01:46 AM IST
Avdhesh Kumar
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019
एयर इंडिया कुंभ मेला के लिए विभिन्न शहरों और इलाहाबाद के बीच विशेष उड़ानों का संचालन शुरू करेगी। प्रयाग में कुंभ मेला 15 जनवरी से शुरू होगा और 31 मार्च तक चलेगा। हाल में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया है।
एयर इंडिया ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि विशेष उड़ानें 13 जनवरी से 30 मार्च के बीच संचालित होंगी। इनके जरिये इलाहाबाद को दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता के साथ जोड़ा जाएगा। दिल्ली-इलाहाबाद उड़ान (एआई 403) का संचालन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को किया जायेगा।
इलाहाबाद-अहमदाबाद उड़ान का संचालन बुधवार और शनिवार को होगा जबकि इलाहाबाद-कोलकाता उड़ान का संचालन शुक्रवार और रविवार को होगा। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम कुंभ मेले का आयोजन पतित पावनी गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर होता है।