{"_id":"5ed38a198ebc3e90294c45ab","slug":"air-india-makes-it-mandatory-for-crew-to-check-pre-flight-covid-19-test-results-are-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के नए दिशानिर्देश, उड़ान से पहले क्रू सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होना जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया के नए दिशानिर्देश, उड़ान से पहले क्रू सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होना जरूरी
Sun, 31 May 2020 04:21 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 31 May 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया के विमानों के द्वारा वंदे भारत मिशन चलाया जा रहा है।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के खतरे के बीच सावधानियों के साथ देशभर में घरेलू उड़ानों की शुरुआत हो चुकी है। नियमों में बदलाव और कड़े दिशानिर्देशों के साथ कई कंपनियों के विमानों ने उड़ान भरनी शुरू कर दी है। हालांकि शनिवार को एयर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को फ्लाइट के एक पायलट के कोरोना संक्रमित होने की चर्चा के बाद एयर इंडिया ने एक नया दिशानिर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने अपने पायलट और केबिन क्रू सदस्यों को साफ कर दिया है कि उन्हें फ्लाइट में जाने से पहले कोरोना की जांच करवानी होगी और रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद ही वे उड़ान भर पाएंगे।दरअसल शनिवार को बिना किसी यात्री के दिल्ली से मॉस्को जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान को बीच रास्ते से लौटने के लिए कहा गया था, क्योंकि इसके ग्राउंड स्टाफ ने महसूस किया था कि विमान के पायलटों में से एक कोरोना वायरस से संक्रमित था। लेकिन बाद में चालक दल की पूर्व उड़ान चिकित्सा रिपोर्ट की जांच के बाद उन्हें फिर से उड़ान की अनुमति दे दी गई थी।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक कोरोना काल में बनाए गए मानकों के अनुसार, किसी भी उड़ान के पायलटों और अन्य चालक दल के सदस्यों को कोरोनो वायरस के लिए अनिवार्य रूप से परीक्षण करवाना पड़ता है और जांच रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद ही उन्हें उड़ान की इजाजत दी जाती है।
विज्ञापन