{"_id":"613eee1a8ebc3eb6cd303f12","slug":"air-india-express-flight-to-sharjah-turns-back-after-take-off-due-to-tech-glitch-in-thiruvananthapuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरुवनंतपुरम: विमान में तकनीकी खामी, उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद लौटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तिरुवनंतपुरम: विमान में तकनीकी खामी, उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद लौटा
Mon, 13 Sep 2021 11:52 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:52 AM IST
सार
विमान में चालक दल के छह सदस्य भी थे। साथ ही 170 यात्रियों में छह शिशु भी शामिल थे।
विज्ञापन
एयर इंडिया विमान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान तिरुवनंतपुरम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह के लिए सोमवार सुबह उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद तकनीकी खामी के चलते हवाईअड्डे पर लौटा। विमान में 170 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में चालक दल के छह सदस्य भी थे और यह तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा पर सुरक्षित उतरा। उन्होंने बताया कि शारजाह जाने के लिए यात्रियों के लिए दूसरी उड़ान की व्यवस्था की गई। यात्रियों में छह शिशु भी शामिल थे।
विज्ञापन
हवाई अड्डा के एक अधिकारी के मुताबिक घटना सुबह सात बजे हुई।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि पायलटों ने उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खामी पाई और तुरंत तिरुवनंतपुरम लौटने का फैसला लिया।
विज्ञापन